{"_id":"68cf0d96de0fcd4a6f064d92","slug":"12-people-donated-blood-296-patients-were-examined-badaun-news-c-123-1-bdn1012-147413-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 12 लोगाें ने किया रक्तदान, 296 रोगियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 12 लोगाें ने किया रक्तदान, 296 रोगियों की हुई जांच
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगे कैंप में लोगों की जांच करते चिकित्सक। स्रोत- मेडिकल कॉलेज प्रशासन
- फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
बदायूं। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान व स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। दोनों आयोजनों में छात्रों, चिकित्सकों और आमजन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर में नर्सिंग छात्रों ने ओपीडी हॉल में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया। शिविर में कुल 25 पंजीकरण हुए, जिनमें से 12 लोगों ने रक्तदान किया। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डाॅ. लालेन्द्र यादव ने स्वयं रक्तदान कर अभियान को गति दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य ही नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रितुज अग्रवाल, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. सुचेता यादव, ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. वैशाली सिंह, फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. रश्मि सिंह, दंत विभाग से डाॅ. नेहा सिंह सहित अन्य चिकित्सक, कर्मचारी व नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे। रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
296 लोगों की हुई जांच
महिला स्वास्थ्य पर केंद्रित शिविर में 296 लाभार्थियों की जांच की गई। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 55 महिलाओं की जांच, सर्जरी विभाग में 30 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच, मेडिसिन विभाग में उच्च रक्तचाप व मधुमेह रोगियों की जांच, 75 मरीजों के नेत्र की जांच की गई। इसके अलावा बाल रोग विभाग ने बच्चों का टीकाकरण किया। टीबी, हेपाटाइटिस विभाग में जांच व पोषण परामर्श दिया गया। प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है। यह अभियान महिलाओं व किशोरियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण प्रयास है।