फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सवारियों को गाड़ी में बैठाकर लूटपाट करने वाले दबोचे

सवारियों को गाड़ी में बैठाकर लूटपाट करने वाले दबोचे

Sun, 07 Apr 2019 01:28 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
सवारियों को गाड़ी में बैठाकर लूटपाट करने वाले दबोचे
बदायूं। बिनावर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के दो बदमाशों को दबोचा है, जो सवारियों को गाड़ी में बैठाकर लूटपाट करते हैं। बदमाशों ने पांच अप्रैल की रात बरेली जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला चाहबाई निवासी आशीष शर्मा को खेड़ा नवादा चौकी से बरेली जाने के लिए बैठाया था। फिर रास्ते में सूनसान स्थान पर उससे दो हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। उसके बाद बदमाश फरार हो गए। इसकी जांच में जुटी पुलिस ने कासगंज जिले में स्टेट बैंक कॉलोनी नदरई चौराहा निवासी मिनी माहेश्वरी और रविंद्र उर्फ संजय निवासी जियाउद्दीनपुर कासगंज को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक तमंचा, कारतूस और लूटा गया मोबाइल व 750 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। इनका तीसरा साथी फरार बताया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed