{"_id":"5ca76802bdec22142773bf7e","slug":"11554475010-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ीनुमा घर में आग से हजारों का सामान राख, आठ मवेशी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ीनुमा घर में आग से हजारों का सामान राख, आठ मवेशी झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम महरोली में गुरुवार रात एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया और दो भैंस समेत आठ मवेशी झुलस गए। इससे परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घर में आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।
गुरुवार रात ग्राम निवासी रघुवीर अपने झोपड़ीनुमा घर में परिवार के साथ सो रहे थे। रात अचानक दो बजे घर में आग लग गई। उन्हें कुछ पता चलता, इससे पहले आग की लपटों ने पूरी झोपड़ी को घेर लिया। परिवार वाले खुद को बचाने के लिए घर से बाहर भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उनके घर में रखा सामान जल गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और बाल्टी लेकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक घर के बराबर में बंधीं दो भैंस, पांच बकरियां और एक बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें इतना मौका भी नहीं मिला कि घर में रखा सामान निकाल पाते। इस हादसे में उनके घर में रखा अनाज, कपड़ा, तख्त, खाट, बर्तन और पांच हजार रुपये की नकदी समेत करीब पचास हजार का सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना पर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे लेखपाल राजीव कुमार ने क्षति का आकलन किया।