फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अब हर गरीब को मिलेगा उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन

अब हर गरीब को मिलेगा उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन

Fri, 04 Jan 2019 05:54 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 04 Jan 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
अब हर गरीब को मिलेगा उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन
अब हर गरीब को उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन
विज्ञापन

बदायूूं। चुनावी साल होने की वजह से केंद्र सरकार हर किसी को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है। अब सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत सभी पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन देने का फरमान जारी कर दिया है। इसके लिए लाभार्थी को कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
उज्ज्वला योजना की शुरुआत में मोदी सरकार ने सबसे पहले एससी,एसटी और अन्त्योदय लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए थे। इसके अलावा सरकार ने जिन्हें गरीबी रेखा से नीचे समझा, उन्हें भी कनेक्शन बांटे। इसके बाद बहुत से गरीबों ने इस योजना का लाभ लेने को आवेदन कर दिया था, तब उनके आवेदन नियम में नहीं फंसने की वजह से रद्द कर दिए गए थे। पूरे देश में उज्ज्वला कनेक्शन लेने वालों की लाइन ज्यादा थी। इसके लिए केंद्र सरकार ने अब नियमों में बदलाव कर दिया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अब सरकार सभी वर्ग के गरीबों को उज्ज्वला कनेक्शन देगी। इसमें वही लोग आवेदन कर सकेंगे जिनके पास पहले से कोई गैस कनेक्शन नहीं होगा। राशन और आधार कार्ड का होना अनिवार्य होगा। कुल आठ औपचारिकताएं पूरी करने पर उन्हें गैस कनेक्शन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

---------------------
नजदीकी एजेंसी पर जाएं कार्डधारक
कार्डधारक को राशनकार्ड में दर्ज 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी सदस्यों का आधार कार्ड, महिला मुखिया के बैंक खाते की कॉपी, फोटो आदि निकटतम गैस एजेंसी पर देना होगा। इसके साथ ही 14 बिंदुओं का घोषणा पत्र भरना होगा कि उनके पास पहले से कोई कनेक्शन नहीं है। इसके बाद कनेक्शन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
पांच किलो का भी ले सकते हैं सिलेंडर
उज्ज्वला गैस कनेक्शन के बाद रिफिल कराने में आ रही दुश्वारियां अब दूर होंगी। अब उज्ज्वला उपभोक्ता छोटे या बड़े कोई भी सिलिंडर ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें पांच किलो के सिलिंडर का विकल्प दिया गया है।

----------------------
अब हर गरीब महिला को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके तहत उसे कुछ शर्त पूरी करनी होगी। अब तक डेढ़ लाख से अधिक कनेक्शन योजना के तहत वितरित किए जा चुके हैं।
-कौशल किशोर, नोडल अधिकारी, उज्ज्वला योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed