{"_id":"5c2e2af8bdec2256ed2b8fa2","slug":"11546529528-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में रही धूप...शाम को फिर हो गई कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में रही धूप...शाम को फिर हो गई कड़ाके की ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सुबह से शाम तक मौसम बदलता रहा। सुबह हल्का कोहरा था तो दोपहर को तेज धूप रही। शाम को सर्दी फिर से बढ़ गई और लोग ठिठुरने लगे। शाम होते ही अनेक लोग अलाव के सामने बैठकर खुद को सर्दी से बचाने में लगे रहे। सर्दी के बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री ज्यादा हो रही है, हालांकि बाकी मार्केट हल्का सा ही चल रहा है।
आमतौर पर जनवरी में कोहरा पूरे यौवन पर होता था, लेकिन इस बार अब तक कोहरे ने अपने आक्रामक तेवर नहीं दिखाए हैं। गुरुवार की सुबह थोड़ा कोहरा छाया, लेकिन दिन जैसे-जैसे फैलता गया कोहरा छंटता चला गया। दोपहर होते-होते धूप तेज हो गई। लोगों ने धूप में बैठकर उसका आनंद लिया। वहीं छुटिट्यों का आनंद लेते हुए छोटे बच्चे मैदान में खेलते रहे। शाम होते ही सर्दी फिर से बढ़ गई। सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब लोगों को हो रही है। हालांकि यात्रियों की सुविधा को रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड पर लगातार अलाव लग रहे हैं। बसों के इंतजार में सैंकड़ों लोग ठिठुरते हुए इधर-उधर घूमते हैं। कपड़ा विक्रेताओं ने बताया कि फिलहाल सबसे ज्यादा बिक्री गर्म कपड़ों की हो रही है। देहात क्षेत्र के लोग भी आ रहे हैं, लेकिन दोपहर से पहले ही वह घरों को लौट जाते हैं।
नेपालियों ने लगाया मार्केट
गांधी ग्राउंड रोड पर नेपाल से आने वाले दुकानदारों ने गर्म कपड़ों की अस्थायी दुकानें लगा लीं हैं। उन दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई।
स्कूलों में घटी है बच्चों की संख्या
सुबह के समय ज्यादा ठंडक रहने की वजह से स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हुई है, खासकर परिषदीय स्कूलों में। उन स्कूलों में गरीब बच्चे ही पढ़ते हैं। इंटर कॉलेजों में भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है।