फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

Thu, 13 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
कछला में भारतीय किसान कार्यकर्ताओं ने बेमियादी धरना के नवें दिन गुरुवार को न्योली चीनी मिल के महाप्रबंधक पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि महाप्रबंधक आश्वासन देने के बाद भी किसानों से मिलने के लिए धरनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने इसे लेकर महाप्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कछला चौराहे के पास बेमियादी धरना पर बैठे यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना बकाया भुगतान कराने में न्योली चीनी मिल के महाप्रबंधक की भूमिका पर सवाल उठाया। यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जुगेंद्र सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहा कि इलाके के सैकड़ों किसानों का चीनी मिल पर लाखों रुपया बकाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान भी किया था कि गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान नवंबर महीना के अंत तक करवा दिया जाएगा लेकिन स्थानीय स्तर पर अफसर गौर नहीं कर रहे हैं। इसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों के उत्पीड़न का भी मामला उठाया। कहा कि दिल्ली में किसानों पर लाठीचार्ज की घटना ने साबित कर दिया है कि सरकार भी किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में चुप्पी साधे बैठी है। सरकार किसानों को उनका हक दिलाने की बजाय हतोत्साहित करना चाहती है। कार्यकर्ताओं ने अफसरों समेत चीनी मिल के महाप्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों में नरेशपाल, गंगा सिंह, सुरेशपाल, नंदराम वर्मा, तनवीर, चेतराम और मेहरबान सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed