फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बुखार से फिर दो महिलाओं की जान गई

बुखार से फिर दो महिलाओं की जान गई

Wed, 29 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बुखार से फिर दो महिलाओं की जान गई
बुखार से फिर दो महिलाओं की जान गई
विज्ञापन

एक सराय पिपरिया तो दूसरी गिधौल गांव में बुखार की चपेट में आई
अमर उजाला ब्यूरो
मूसाझाग (बदायूं)। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुखार का प्रकोप सबसे ज्यादा गांवों में है। जहां एक के बाद एक व्यक्ति बुखार की भेंट चड़ता जा रहा है। बुधवार को एक नवविवाहिता समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। बुखार से मौत होते देख लोग दहशत में आ गए हैं। जिले में गांव-गांव लोग बुखार से पीड़ित हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग के अफसर चैन की नींद सो रहे हैं।
दातागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सराय पिपरिया में बुखार से दूसरी मौत होने से खलबली मच गई है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में अब भी कई लोग बीमार हैं। मंगलवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव आई थी। कुछ लोगों को दवा भी दी और बाद में चली गई। एक दिन पहले ही गांव में बुखार से एक महिला की मौत हुई थी। इधर, गांव की 55 वर्षीय कितुका देवी पत्नी केदार भी बीमार चल रहीं थीं। बुधवार सुबह कितुका देवी ने भी दम तोड़ दिया, इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इधर, 20 वर्षीय सुमन पत्नी सतेंद्र की कुछ समय पूर्व उझानी के ग्राम संजरपुर में शादी हुई थी। वह रक्षाबंधन पर अपने मायके जगत ब्लाक क्षेत्र के ग्राम गिधौल आई थी। यहां पहले से कुछ लोग बीमार थे। इससे सुमन भी बुखार की चपेट में आ गई। मायके वालों ने उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज भी कराया था। इसके बावजूद बुखार पर काबू नहीं पाया जा सका। परिणाम स्वरूप बुधवार दोपहर सुमन ने भी मायके में दम तोड़ दिया। इससे उसकी ससुराल और मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में बुखार की वजह से लोग डर गए हैं। लोगों ने अपने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
सीएमओ बोले: दवा खरीदो और इलाज करो
स्वास्थ्य केंद्रों को दिए रोगी कल्याण समिति के मद से दवा खरीदने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। करीब एक सप्ताह से जिले में फैली बीमारी के बाद अब जाकर स्वास्थ्य विभाग को होश आया है। लगातार बढ़ रही बीमारी को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. आशाराम ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के एमओआईसी को आदेश दिए हैं कि वे रोगी कल्याण समिति के मद से जरूरत की दवाएं खरीदें और मरीजों का इलाज करें। उनके इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बुधवार को सीएमओ डॉ. आशाराम ने बताया कि जिले में बुखार पर काबू पाने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों और जिले से टीमों को लगाया गया है। टीमें लगातार गांव जा रहीं हैं और लोगों को दवा वितरण कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों के इलाज में कोई कमी न आए इसके लिए प्रत्येक एमओआई को निर्देश दिया गया है कि वह रोगी कल्याण समिति के मद से जरूरत की दवाएं खरीद लें। इसके लिए सीएमओ से अनुमति लेने की जरूरत भी नहीं है। फिर उस दवा को जहां अधिक बीमार लोगों की संख्या बताई जा रही है वहां कैंप लगाकर चेकअप करें और बीमारी के मुताबिक उन्हें दवाएं दें। उनके ब्लड टेस्ट कराएं। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करें। जिससे उनका ठीक से इलाज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed