{"_id":"5b27ec374f1c1bf26e8b8b40","slug":"11529343031-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से कई इलाकों में टूटे बिजली के खंबे और तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से कई इलाकों में टूटे बिजली के खंबे और तार
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-16, 17
आंधी से कई इलाकों में
गिरे बिजली के खंभे
बूंदे गिरने और आंधी आने से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से कुछ हद तक मिली लोगों को राहत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। सोमवार को दिन में कई बाद मौसम के तेवर बदले। धुंध छायी रही, लेकिन शाम करीब साढ़े चार बजे एकाएक तेज हवा चली। देहात क्षेत्र में आंधी का रुख रहा। बूंदें भी पड़ीं। मौसम सुहावना हो गया। कई स्थानों पर आंधी में बिजली के खंभे भी धराशाई हो गए। जिसकी वजह से उन इलाकों की सप्लाई ठप हो गई। बिजली महकमे के अधिकारियों का दावा है कि आंधी में खंभे गिरने और तारों के टूटने से लाखों की क्षति हुई है। उन्हें दुुरुस्त करने को टीमें लगा दीं गईं हैं।
कुछ दिनों से गर्मी की वजह से हर कोई परेशान है। तेज धूप और उमस रहने से लोगों की रात की नींद और दिन का चैन उड़ गया है। हालांकि आकाश में धुंध है लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आ रही। सोमवार को आकाश में कई बार मौसम बदला। काले बादल भी छाए। लगने लगा क बरसात होगी और गर्मी से राहत मिल जाएगी। लेकिन तेज हवा अपने साथ उन काले बादलों को भी ले गई। शाम करीब साढ़े चार बजे बूंदें गिरीं। आंधी भी आ गई। लोग घरों की ओर दौड़ पड़े। कुछ देर तक यह सिलसिला चला। मौसम में थोड़ा बदलाव आया है।
देहात क्षेत्र में आंधी का ज्यादा असर रहा। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अतउल जफर ने बताया कि आंधी से कादरचौक, असरासी, उझानी और नवादा क्षेत्र में 45 खंभे गिर गए। खंभों और तारों के गिर जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। टूटे खंभों को बदलने और तारों को दुरुस्त करने को टीमें लगीं हैं। उन क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई है।
विज्ञापन
आंधी आने से बढ़ी ट्रिपिंग की समस्या
शाम को आयी आंधी के बाद में शहर में लाइट चली गई। जो पौने पांच बजे आयी। लेकिन साढ़े पांच बजे बिजली दोबारा चली गई। इसके बाद में सवा सात बजे बिजली आयी। जो पांच मिनट रुकने के बाद दोबारा चली गई, जो 10 मिनट बाद आ गई। इस तरह बिजली ट्रिपिंग करती रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।