फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दिव्यांग मनीष का किया सम्मान

दिव्यांग मनीष का किया सम्मान

Sun, 03 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग मनीष का किया सम्मान
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से अंबियापुर क्षेत्र के गांव दबिहारी स्थित प्रज्ञा मंडल के कैंप कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां व्हील चेयर पर योगासन, सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले दिव्यांग मनीष वर्मा का स्वागत हुआ। वह कई देशों में व्हील चेयर पर योगासन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों में सामान्य व्यक्ति से ज्यादा कुछ कर गुजरने की क्षमता होती है। हर कार्य को संभव कर दिखाने में उन्हें अपार खुशी का अनुभव होता है। दिव्यांगों को कुछ करने का मौका दें। इस मौके पर दिव्यांग मनीष वर्मा ने कहा कि दिव्यांगों की प्रतिभा को न दबाएं। दिव्यांगों का बाहर निकला एक कदम उनकी किस्मत चमका सकता है। इससे पहले गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा और समाजसेवी सुरेंद्रपाल ने दिव्यांग मनीष वर्मा को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य और स्वर्णिम गायत्री मंत्र का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र पाल, प्रथम मथुरिया, प्राची, अक्षय, हेमंत शर्मा, सौम्या शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन मृत्युंजय शर्मा ने किया।
विज्ञापन


संस्था के दिव्यांगों ने हासिल किया है मुकाम
वीआरवन संस्था के निदेशक हुसनैन के निर्देशन में दिव्यांग मनीष वर्मा, विजय कुमार, गुलशन कुमार, हरवीर, अर्जुन, अलका शाह, करुणा सरकार, ज्योति आदि ने मुंबई, गोवा, पांडिचेरी, चेन्नई, कोलकाता, टाटानगर, जमशेदपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, बरेली, ग्वालियर, कानपुर, अहमदाबाद, कोटा, सूरत, भोपाल आदि के अलावा यूएसए, कैनडा, लंदन, इटली, रोम, दुबई, कुवैत, मस्कट, मास्को आदि देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। संस्था के प्रतिभाशाली दिव्यांगों को पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 2010 में सम्मानित किया। संस्था के ही दिव्यांग गुलशन कुमार ने अपनी प्रतिभा को दिखाकर 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना दर्ज कराया। सत्यमेव जयते, कुछ भी करेगा, इंडिया गॉड टैलेंट में दिव्यांगों ने मुकाम हासिल किया। मनीष उझानी के गांव भकौड़ा निवासी रामभरोसे के पुत्र हैं। वर्तमान में फजलपुर दिल्ली में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed