{"_id":"59b03e9c4f1c1bf47f8b46fc","slug":"11504722588-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई चंद्रप्रभु स्वामी की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई चंद्रप्रभु स्वामी की शोभायात्रा
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुए दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर में भगवान चंद्रप्रभु स्वामी जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रहीं थी।
यहां सबसे पहले समाज के लोगों द्वारा विभिन्न डोलियां उठाई र्गइं। इसमें ख्वाशी की संतोष कुमार जैन ने ली। इसके अलावा सारथी की बोली मृगांक जैन उर्फ टीटू, कुबेर की बोली अतुल जैन, भरत की बोली पंकज जैन, बाहुबली की बोली शनि जैन ने ली। जैन रथ पर संतोष जैन भगवान चंद्रप्रभु स्वामी की मूर्ति लेकर विराजमान रहे।
विज्ञापन
इससे पहले शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित जैन मंदिर से किया गया। जहां से यह बालाजी चौक, सराफा बाजार, बंबा चौराहा, कटरा बाजार, नगर पालिका बाजार, जैन मार्केट, थाना मोड़ होती हुई साहबगंज स्थित प्राचीन पारसनाथ जैन मंदिर पहुंची। जो वापस आकर कछला बस स्टैंड स्थित जेपी जैन स्कूल पर विसर्जित की गई। शोभायात्रा में उझानी एवं बदायूं जैन समाज के लोगों ने भी काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनिल कुमार जैन सोनी, मयंक जैन, प्रदीप कुमार जैन, डब्बू जैन, प्रशांत जैन, अरविंद जैन, अनिल जैन, अंकुश जैन, सुरेश जैन, सुनील जैन, ऋषभ जैन, भूपेंद्र जैन, शेखर शर्मा, पीयूष जैन, सौरभ, शरत जैन, आकाश, नरेंद्र जैन, नीरज कुमार, आशीष कुमार, सतीश चंद्र, देवाशीष जैन, संतोष जैन, अजीत कुमार, दीपक कुमार, डॉ.आरती जैन, नेहा, प्रीति, निधि जैन, रेखा जैन, स्वीटी और स्वाती जैन, नीलम जैन, दिव्या, सुमन, स्वीटि, दीपिका जैन, ज्योति जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन