फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   30 तक बकाया बिल का भुगतान न करने पर विद्युत विभाग कसेगा शिकंजा

30 तक बकाया बिल का भुगतान न करने पर विद्युत विभाग कसेगा शिकंजा

Sun, 18 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
30 तक बकाया बिल का भुगतान न करने पर विद्युत विभाग कसेगा शिकंजा
बदायूं। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक बार फिर अच्छी खुशखबरी है। एमनेस्टी योजना स्कीम 15 से बढ़ाकर 30 जून तक कर दी गई है। योजना के तहत विद्युत वितरण निगम उपभोक्ता को दस हजार से ज्यादा का बकाया बिल चुकाने पर लगने वाले सरचार्ज पर 100 फीसदी तक की छूट दे रहा है। पंजीकरण कराने वाले पचास प्रतिशत लोग योजना का लाभ ले चुके है। एक्सईएन छैल बिहारी ने बताया कि 30 जून तक बकाया न जमा करने वालों की धनराशि जब्त कर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक बकाया विद्युत बिल जमा नहीं किया है, उन्हें ब्याज में छूट दी जा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के घरेलू और कमर्शियलधारी उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग का करीब 45 करोड़ का बकाया था। एमनेस्टी योजना चालू होने के बाद करीब 21 करोड़ से अधिक का भुगतान हो चुका है। योजना के तहत उपभोक्ता को एक हजार रुपये देकर पंजीकरण कराना आवश्यक है। 30 जून के बाद पंजीकरण से वंचित उपभोक्ताओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। विभाग भी विद्युत बकाया जमा करने के लिए जगह-जगह कैंप लगा रहा है। एक्सईएन छैल की मानें तो योजना के तहत उपभोक्ताओं से बकाए धनराशि की जहां वसूली हो रही है वहीं, उपभोक्ताओं को भी धनराशि का भुगतान करने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-------
योजना में 21 करोड़ 68 लाख रुपये जमा
अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि जिले के तीनों विद्युत वितरण खंड में 1,17551 उपभोक्ताओं पर करीब 415 करोड़ का बकाया था। योजना के तहत इनमें से 23,352 ने पंजीकरण कराया और 11,930 उपभोक्ताओं ने इसका लाभ लेते हुए 21 करोड़ से ज्यादा का बकाया जमा कर दिया। अनुमानित तौर पर जमा करने वालों का कुल छह करोड़ 65 लाख रुपये माफ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
30 जून तक उपभोक्ता बकाया जमा कर एमनेस्टी योजना से लाभ ले सकते है। विभाग के कर्मचारी अधिकारी बकाएदारों को पूरा सहयोग कर रहे है। समय अवधि के बाद बकाया न जमा करने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
- छैल बिहारी, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed