फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   टायर फटने से टेंपो पलटा, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

टायर फटने से टेंपो पलटा, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

Thu, 04 Oct 2018 06:48 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
टायर फटने से टेंपो पलटा, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
फोटो- 04 बीडीएनयूजेएचपीएच-02
विज्ञापन


टायर फटने से टेंपो पलटा, एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल
मानकपुर मोड़ के पास बाईपास पर गुरुवार दोपहर हुआ हादसा
मरने वाला व्यक्ति देहरादून का रहने वाला था
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। पिछले पहिये का टायर फटने पर अचानक अनियंत्रित हुआ टेंपो सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।
यह हादसा बदायूं बाईपास पर मानकपुर मोड़ के पास गुरुवार दोपहर में हुआ। उत्तराखंड में देहरादून और लखनऊ के दो परिवारों के लोगों ने सहसवान के मेले में झूला लगाया था। मेला खत्म होने पर दोनों परिवारों के लोग टेंपो में जा रहे थे। टेंपो मानकपुर मोड़ के पास पहुंचा होगा। तभी उसका पिछला पहिया निकल गया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर रोड से नीचे खाई में गिरकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार लोग नीचे दब गए। चीख सुनकर दौड़े लोगों ने टेंपो सीधा करके नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।
विज्ञापन

जहां देहरादून के लोहिया नगर निवासी महेश (52) को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसकी पत्नी रागिनी (50) का इलाज चल रहा है। अन्य घायलों में सीतापुर के सलेमपुर निवासी अभिमन्यु, उसकी पत्नी नीलम (40), लखनऊ निवासी सम्मो (45) पत्नी फरीद, नीलोफर (43) पत्नी मोहम्मद आरिफ शामिल हैं। घायलों को गंभीर देखकर डॉ. महेश प्रताप सिंह ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
0000000000
परिजन बोले: यह कैसा एक्सीडेंट, साइकिल-बाइक में खरोंच तक नहीं
मुजरिया थाना क्षेत्र में हुआ था हादसा, महिला की हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए एक्सीडेंट पर परिवार वालों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि यह कैसा एक्सीडेंट था, जिसमें साइकिल और बाइक में खरोंच तक नहीं आई है और महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा है कि शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद वह हादसे की जांच कराने की मांग करेंगे।

इस हादसे में करीब 40 वर्षीय रेखा देवी पत्नी शिव प्रताप सिंह निवासी ग्राम हसूपुर बहेड़िया थाना मुजरिया की मौत हो गई थी। जबकि रेखा देवी के देवर अजीत प्रताप सिंह घायल हो गए थे। उस समय दोनों देवर-भाभी बिल्सी से लौट रहे थे। रास्ते में मुजरिया थाना क्षेत्र में लहरा की पुलिया के पास यह हादसा हो गया। परिवार वालों को इस हादसे की सूचना देर रात मिली थी। परिवार वाले घटनास्थल पर भी पहुंचे थे। उस समय मौके पर एक साइकिल और कुछ कुटी पड़ी थी। शिव प्रताप सिंह का कहना है कि उनकी बाइक और साइकिल पर किसी प्रकार की खरोंच तक नहीं मिली है। साइकिल सवार कौन था, कहां का रहने वाला है। पुलिस को अब तक कोई जानकारी नहीं कर सकी है। परिजनों का आरोप है कि यह पुलिस का खेल था। पुलिस ने मौके पर कहीं से साइकिल लाकर डाली थी। इस घटना से परिजनों में रोष व्याप्त है। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तर पर जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed