फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गणेश महोत्सव आज, जिले भर में मचेगी गणपति बप्पा मोर्या की धूम

गणेश महोत्सव आज, जिले भर में मचेगी गणपति बप्पा मोर्या की धूम

Wed, 12 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गणेश महोत्सव आज, जिले भर में मचेगी गणपति बप्पा मोर्या की धूम
घर-घर और पंडालों में विराजेंगे भगवान गजानन
विज्ञापन

गणेश महोत्सव आज से , जिले भर में मचेगी गणपति बप्पा मोर्या की धूम
फोटो-4, 5
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बरेली मंडल में श्री गणेश महोत्सव की धूम सबसे ज्यादा बदायूं में रहती है। गणेश महोत्सव गुरुवार से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। गजानन की स्थापना के लिए जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं। जोगीपुरा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला से श्री गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी।
जिले भर में गुरुवार से गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देने लगेगी। बुधवार को विभिन्न संस्थाएं गणेश उत्सव की तैयारी में जुटी रहीं। गणेश जी की मूर्तियां भी खरीदी गईं। सबसे बड़े गजानन भोलाधाम में विराजमान होंगे। यहां आगरा से नौ फुट ऊंची मूर्ति मंगाई गई है। इस साल जिले में पंडालों की संख्या ज्यादा रहेगी। शहर में 80 और देहात क्षेत्र के 21 स्थानों पर गणेश जी की स्थापना होगी। शहर में प्रमुख आयोजन भोलाधाम, लालपुल, चौधरी सराय, लोची नगला, चौबे मोहल्ला, कूंचा पांडा, ब्राह्मपुरा, चित्रांशनगर, जालंधरी सराय, पक्का बाग में होगा।
विज्ञापन

बिसौली। नगर में गुरुवार को 12वां गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। इस क्रम में नगर के बड़ा मंदिर में कल गुरुवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान गणपति की मूर्ति स्थापना होगी। इस क्रम में प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 16 सितंबर को राधा कृष्ण महारास और भस्मारती, 18 और 20 सितंबर को मुरादाबाद की म्यूजिकल पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। 22 सितंबर भगवान गणेश के भक्त अपने आराध्य को विदा करेंगे। इस दिन मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed