फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   16 thousand farmers in que to get loan waver

अभी 16 हजार किसान कर्ज माफी की लाइन में

Fri, 09 Mar 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 09 Mar 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
16 thousand farmers in que to get loan waver
जिले के करीब 16 हजार किसान अब भी कर्जमाफी के लाइन में हैं। इनमें अधिकतर किसानों ने सीएम के कर्ज माफी राहत योजना पोर्टल पर बैंकों के खिलाफ शिकायत की है। इस पोर्टल पर शनिवार दस मार्च तक शिकायतें स्वीकार की जाएंगी। किसानों ने अपनी शिकायत में बैंकों को दोषी ठहराते हुए कर्ज माफी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर किसानों के लिए ऋण माफी योजना लागू की गई। इसके तहत किसानों के ऋण माफ होने थे। जिले से 1.36 लाख किसानों ने कर्जमाफी के लिए आवेदन किया था। इसमें जिले के 90 हजार किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज प्रदेश सरकार ने माफ किया था। बाकी किसानों को ऋणमाफी योजना का लाभ नहीं मिल पाया। वहीं किसानों ने शिकायत की थी कि बैंकों की गलती की वजह से किसान कर्ज माफी के लाभ से वंचित रह गए हैं। ऐसे किसानों को शासन ने ऑनलाइन शिकायत करने का मौका दिया है। शिकायतें 10 मार्च तक दर्ज कराई जा सकेंगी। अब तक जिले के 16 हजार चार सौ किसान शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा शिकायतें पीएनबी की
जिले की पंजाब नेशनल बैंक कादरचौक, म्याऊ, उसहैत, कछला, डहरपुर समेत करीब 12 बैंकों की ब्रांचों की सबसे ज्यादा शिकायत आयी है। इसमें किसानों को आरोप है कि उनकी खातों में बैंक ने रुपये डालकर तुरंत निकल लिए। जिस कारण वह लाभ लेने से वंचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए टीम हुई गठित
जिला स्तरीय टीम ऑन लाइन आए आवेदनों की जांच करेगी। इसके बाद में पात्र पाए जाने वाले किसानों की सूची तैयार की जाएगी। जिसके बाद में उनका ऋण दिलाया जाएगा। इमसें डीएम अध्यक्ष, सीडीओ सचिव के अलावा एडीएम, बैंक कोआर्डिनेटर, जिला कृषि अधिकारी, डीडी एग्रीकल्चर आदि टीम में रहेंगे।

क्या बोले किसान

चक्कर लगा रहे हैं, नहीं सुनता कोई
गांव के अन्य लोगों के साथ में हमने अपना फार्म भरा था। लेकिन हमारा कर्जा माफ नहीं हुआ। जबकि अन्य लोगों को मुझसे ज्यादा कर्ज था। जब बैंक गए तो वहां पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। फिर से आवेदन किया है।
-सुरेंद्र सिंह, ललुआ नगला

बैंक कर्मचारी की गलती, भुगत रहे किसान
कर्ज माफी के लिए पिछली बार फार्म भरा था। इसके बाद में खाते में रुपये आए थे लेकिन कुछ समय में वह रुपये निकल भी गए। पता चला कि वह कर्ज माफी के नहीं थे। वह गलती से खाते में आए थे। उस गलती की वजह से हमारा ऋण माफ नहीं हुआ है।

-सुनील कुमार, दबतोरी


10 मार्च तक प्राप्त की जा सकेंगी शिकायत
किसानों की कर्जमाफी के लिए शिकायत 10 मार्च तक शाम पांच बजे तक की जा सकती है। इसके बाद में शासन स्तर से वेबसाइट बंद हो जाएगी। अब तक 16428 किसानों ने आवेदन किया है।
- विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed