{"_id":"5a42579c4f1c1b0d788b50e5","slug":"111514297244-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने शहर सुंदर बनाने का शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन ने शहर सुंदर बनाने का शुरू किया अभियान
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
शहर में निकलीं चेयरमैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर को सुंदर बनाने के लिए अमर उजाला ने अतिक्रमण विरोधी मुहिम छेड़ रखी है। इस मुहिम में चेयरमैन दीपमाला गोयल भी शामिल हो गईं हैं। मंगलवार को चेयरमैन दीपमाला गोयल नगर पालिका की ईओ और व्यापारी नेताओं के शहर की सड़कों पर पैदल घूमीं। इस दौरान चेयरमैन ने दुकानदारों से अतिक्रमण खुद हटाने का अनुरोध किया। साथ ही चेतावनी भी दी कि सड़क घेरने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
दोपहर दो बजे चेयरमैन ने पालिका सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें शहर को सुंदर बनाने पर चर्चा हुई। अपराह्न तीन बजे चेयरमैन दीपमाला गोयल, ईओ निशा मिश्रा व्यापारी नेताओं के साथ नेहरू चौक पहुंचीं। इस दौरान एनाउंस करके समझाया गया कि शहर को सुंदर बनाने में सभी सहयोग करें। दुकानदार अपना सामान सड़क पर रखने के बजाय दुकानों के अंदर रखें, जिससे जाम न लगे। कूड़ा सड़क पर फेंकने के बजाय कूड़ेदान में डालें।
एनाउंस के दौरान कहा कि चार जनवरी से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। इसमेें सभी का सहयोग चाहिए। अभियान के दौरान किसी भी व्यापारी का कोई भी सामान सड़क पर रखा मिला जब्त कर लिया जाएगा। चेयरमैन नेहरू चौक से कपड़ा बाजार होते हुए मुख्य बाजार, सराफा बाजार, टिकटगंज पहुंचीं। इस दौरान अधिकतर व्यापारियों ने अभियान में सहयोग करने का वायदा किया। वहां से पुराना बाजार, चूना मंडी, घंटाघर, छह सड़का, सुपर मार्केट, शिव चौके होते हुए सुभाष चौक पहुंचे। यहां भी व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने को कहा गया। चेयरमैन के साथ व्यापारी नेता वीरेंद्र धींगड़ा, आकाश तोमर, सर्वेश गुप्ता, पंकज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
---
दुकानों पर रखे कूड़ेदान
बाजार में कुछ व्यापारियों ने सफाई कर्मचारी बाजार नहीं आने व कूड़ा नहीं उठाने की बात कही। कहा कि इसी वजह से बाजार में कूड़ा फैला हुआ है। वहीं नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि आप लोग अपनी दुकानों में कूड़ादान रखें और कूड़ा उसमें डाले, उसे अगर सफाई कर्मचारी नहीं ले जाए, तो शिकायत करें, लेकिन आप लोग सड़क पर कूड़ा करेंगे तो यह आप की गलती है। अपनी कार्यशैली में आप लोग सुधार लाए। ताकि शहर में सफाई व्यवस्था दिखाई दे।