{"_id":"59fb16f14f1c1bd8538ba781","slug":"111509627633-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी समारोह में हुआ खर्च भी जोड़ा जाएगा चुनावी खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी समारोह में हुआ खर्च भी जोड़ा जाएगा चुनावी खाते में
Updated Thu, 02 Nov 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से कोई भी प्रत्याशी किसी भी शादी समारोह या अन्य किसी भी निजी कार्यक्रम में जाता है और वहां पर वोटरों को रिझाने के लिए रुपये खर्च करता है, तो उसे भी उसके चुनावी खाते से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर प्रशासन ने कड़ी नजर रखना शुरू कर दी है।
राज्य चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव के लिए चुनाव खर्च को लेकर दिशा-निर्देश निर्धारित कर दिए है। प्रत्याशियों की चुनाव खर्च की सीमा जरूर बढ़ा दी है लेकिन आयोग इस बात पर नजर रखेगा कि प्रत्याशी किसी शादी या धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से वोटरों को न जोड़ने का प्रयास करें। इसके लिए समारोह में शिरकत होने जा रहे प्रत्याशियों पर प्रशासन को कड़ी नजर रखने के निर्देेश जारी किए गए है। अगर कोई प्रत्याशी किसी निजी समारोह में जाता है और मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से राशि खर्च करता है, तो उस राशि को प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा धार्मिक भावनाओं को आहत करने, सरकारी भवन पर चुनाव प्रचार करने आदि पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला प्रशासन इस तरह की गतिविधियों पर पैनी निगाहे लगाए हुए है।
--
चुनाव में रिश्तेदार आए आमने-सामने
बदायूं। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने नामांकन करना शुरू कर दिया है। इसमें कहीं दोस्त-दोस्त के सामने प्रत्याशी बना है तो कहीं पर पति-पत्नी आमने-सामने हैं। हर कोई अपने को जीता हुआ मानकर चल रहा है। हालांकि इससे रिश्तों में भी खटास आने लगी है।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशियों ने नामांकन कराना शुरू कर दिया है। इसमें ककराला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों की रूप में गुलनाज बेगम पति असलम दोनों आमने-सामने आ गए हैं। इसी तरह कई जगह प्रत्याशी के रूप में दोस्त-दोस्त के समाने आ गए हैं। अभी नाम वापसी शेष है, सही स्थिति इसके बाद ही सामने आएगी।
---------
अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे कार्यालय
बदायूं। तीन नवंबर को मेला ककोड़ा, चार को कार्तिक पूर्णिमा और पांच नवंबर को रविवार को अवकाश है। इसके बावजूद नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को लेकर अवकाश के दिनों में चुनाव से संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। सीडीओ / प्रभारी अधिकारी कार्मिक शेषमणि पांडेय ने नगर निकाय निर्वाचन में लगाए गए सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने सेक्टर/जोनल से संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी विकास भवन से प्राप्त कर लें।