{"_id":"6898f743704831f516093fdc","slug":"11-villages-surrounded-by-water-on-all-sides-28-villages-cut-off-from-communication-badaun-news-c-123-1-akb1003-144855-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चारों तरफ पानी से घिरे 11 गांव, 28 गांवों का कट गया संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चारों तरफ पानी से घिरे 11 गांव, 28 गांवों का कट गया संपर्क
विज्ञापन
रामगंगा में पानी कम होने से बाजार से सामान लाते ग्रामीण। संवाद
बदायूं। नरौरा से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ने के बाद स्थिति और खराब हो गई है। अब सहसवान क्षेत्र के दो और गांवों में पानी घुस गया। सहसवान और उसहैत क्षेत्र के गांवों में बाढ़ कहर बरपा रही है। रामगंगा का जलस्तर स्थिर रहा। अब तक गंगा व रामगंगा के पास 11 गांव घिर गए हैं। जबकि 28 गावों में पानी घुस गया है। कुल 39 गांव बाढ़ प्रभावित हैं।
सहसवान के खागीनगला, तोफिया नगला भमरौलिया व वीरसहाय नगला के बाद अब तेली नगला व गिरधारी नगला गांवों में बाढ़ का घुस गया है। उसहैत का जटा व दातागंज क्षेत्र में रामगंगा से प्रभावित कटकोरा, देवरनियां, नवादा बदन, गढि़या पैगंबरपुर टापू बने हुए हैं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
इस क्षेत्र के गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसहैत के गांव 13 गांव जटा, अहमद नगर बछौरा, बल्ले नगला, बेहटी, ठकुरी नगला, जटा, कमले नगला, रैपुरा, कदम नगला, कमलईयापुर, दल नगला, जसवंत नगला, प्रेमी नगला, सिठौली खाम का संपर्क अन्य गावों से टूट गया है। गांव के बाहर तक पानी है। पानी का बहाव देखकर लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
दातागंज क्षेत्र के गांव कटकोरा, देवरनियां, नवादा बदन, गढि़या पैगंबरपुर, कटक, बिहारीपुर अजब, कुंडरा मजरा, जलेवी नगला, नगला देवेंद्र सिंह, नगला, सुखपाल सिंह, भेड़ा, लालपुर खादर, शेर पुर,मौजमपुर, पूरन भेड़ा, पट्टी विजा, हर्रामपुर गांवों को जाने वाले मार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं। तीन क्षेत्र के करीब 17 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।