Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   11.35 lakh of gangster Moazzam, property worth 1.5 lakh of Qayyum seized

गैंगस्टर मोअज्जम की 11.35 लाख तथा कय्युम की 1.54 लाख की संपत्ति जब्त

Sun, 02 Oct 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:58 AM IST
सार

अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।गैंगस्टर की संपत्ति जब्त करने से पहले गांव में ढोल बजाकर मुनादी कराई गई तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने गैगस्टर का आवासीय परिसर सील कर जब्त कर लिया।

विज्ञापन
11.35 lakh of gangster Moazzam, property worth 1.5 lakh of Qayyum seized
नदायल में गैंगस्टर की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मौके पर भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

सहसवान/दहगवां। अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को डीएम के आदेश पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सहसवान के गांव नदायल के गैंगस्टर मोअज्जम की 11.35 लाख और जरीफनगर के गांव दहगवां के गैंगस्टर कय्यूम की 1.54 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई से पहले दोनों गांवों में ढोल बजाकर मुनादी कराई गई।
विज्ञापन

सहसवान तहसीलदार सर्वानंद, सीओ चंद्रपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ शनिवार दोपहर सहसवान के गांव नदायल पहुंचे। नदायल का मोअज्जम गैंगस्टर है। उसके खिलाफ संगठित अपराध और असामाजिक कृत्यों से संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं। गैंगस्टर की संपत्ति जब्त करने से पहले गांव में ढोल बजाकर मुनादी कराई गई तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने गैगस्टर का आवासीय परिसर सील कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन

आवासीय परिसर की कीमत 11.35 लाख से ज्यादा आंकी गई है। गैंगस्टर की संपत्ति जब्त करने की दूसरी कार्रवाई जरीफनगर थाने के गांव दहगवां में की गई। यहां गैंगस्टर कय्यूम की पैतृक भूमि पर बने आवास का एक चौथाई हिस्सा जब्त कर लिया गया। दहगवां में भी जब्तीकरण की कार्रवाई से पहले ढोलबजा कर गांव में मुनादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed