फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   102 bighas of wheat burnt due to breaking of power lines

Budaun News: बिजली लाइनें टूटने से 102 बीघा गेहूं जला

Thu, 18 Apr 2024 04:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
102 bighas of wheat burnt due to breaking of power lines
बगरैन क्षेत्र के गाँव रानी गौटिया में आग से जली गेंहू की फसल। संवाद
बदायूं। जिले में बुधवार को इस्लामनगर, जरीफनगर, वजीरगंज और अलापुर क्षेत्र में बिजली की लाइनें टूटने से 102 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन तेज हवा चल रही होने से आग विकराल हो गई। इस्लामनगर, जरीफनगर और वजीरगंज थाना क्षेत्र में फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच पाई। किसानों ने इसकी सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव पड़ौआ में बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से अमर सिंह, नेकराम, रामचरण, सुखबीर और रेशमा आदि का करीब 25 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। किसानों का कहना है कि खेतों से होकर निकल रही बिजली लाइन के तार बेहद जर्जर हो चुके हैं। मामूली हवा चलने पर ही तार आपस में टकराकर टूट जाते हैं। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव नसरौल में मंगलवार रात अवनेश मिश्रा के गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे करीब पांच बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। सुबह खेत मालिक को इसकी जानकारी हुई। तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन की लेकिन आग लगने का कारण पता नहीं चला। उन्होंने आग लगाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला बस्तोई निवासी शिशुपाल के खेत में बुधवार सुबह तेज हवा चलने से बिजली की लाइन के तार आपस में टकरा गए। उनसे निकली चिंगारी से उनके खेत में आग लग गई। शिशुपाल का करीब चार बीघा गेहूं चलकर राख हो गया।

रहेड़िया। सैदपुर कस्बा निवासी राशिद खान के खेत में मंगलवार रात करीब 1:30 बजे बिजली लाइन का तार टूटने से आग लग गई, इससे उनका करीब पांच बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। उधर, वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रानी की गौंटिया निवासी चंद्रपाल के खेत में मंगलवार रात बिजली की लाइन का तार टूटकर गिरने से करीब 8 बीघा गेहूं चलकर राख हो गया।

म्याऊ/दातागंज। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव ढका में बुधवार दोपहर अचानक बिजली की लाइन टूटने से 11 किसानों का करीब 50 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। किसान चरन सिंह, नरेश, संजीव, कालीचरन, राजवीर, राजबहादुर, अशोक, दुर्गपाल, रानू, वीरेश, परशुराम आदि खेत मालिक मौके पर पहुंच गए लेकिन वह आग बुझाने में नाकाम रहे।
किसानों की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई। उसने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। अगर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती तो और बड़ा नुकसान हो जाता। इधर, बुधवार दोपहर गनगोला गांव में पप्पू के खेत में अचानक आग लग गई। इससे उनका करीब पांच बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।


बुधवार को अलापुर थाना क्षेत्र के गांव ढका और दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गनगोला में आग लगने की घटनाएं हुईं। वहां सूचना पर टीम को भेजा गया। जिस स्थान से आग लगने की सूचना मिल रही है। वहां टीम को भेज कर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। - रामराजा यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

बगरैन क्षेत्र के गाँव रानी गौटिया में आग से जली गेंहू की फसल। संवाद

बगरैन क्षेत्र के गाँव रानी गौटिया में आग से जली गेंहू की फसल। संवाद

बगरैन क्षेत्र के गाँव रानी गौटिया में आग से जली गेंहू की फसल। संवाद

बगरैन क्षेत्र के गाँव रानी गौटिया में आग से जली गेंहू की फसल। संवाद

बगरैन क्षेत्र के गाँव रानी गौटिया में आग से जली गेंहू की फसल। संवाद

बगरैन क्षेत्र के गाँव रानी गौटिया में आग से जली गेंहू की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed