{"_id":"5cdda580bdec22070a1a9735","slug":"101558029696-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉर्पोरेशन ने तैयार की उपभोक्ताओं की ‘कुंडली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉर्पोरेशन ने तैयार की उपभोक्ताओं की ‘कुंडली’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पावर कार्पोरेशन की ओर से सभी बिजली उपभोक्ताओं की पूरी जानकारी ऑनलाइन कर दी गई है। ऐसे में जब कभी भी विभागीय अधिकारी जांच करने जाते हैं, तो अब उन्हें फाइलें ले जाने की जरूरत नहीं होती है। मोबाइल, टैबलेट पर देखकर बकाया बिल की तुरंत जानकारी दे दी जाती है, ऐसे में उपभोक्ता झूठ बोलकर नहीं बच सकते हैं।
पावर कार्पोरेशन ने उपभोक्ताओं की ‘कुंडली’ तैयार की है। कंप्यूटर पर बस एक क्लिक करते ही न सिर्फ उपभोक्ता के कनेक्शन, बकाया, वसूली की स्थिति, बल्कि राजस्व वसूली के लिए उसके घर तक पहुंचने का नक्शा भी दिख जाएगा। विभाग की ओर से सभी कनेक्शन को ऑनलाइन कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो राजस्व वसूली के दौरान सैकड़ों उपभोक्ताओं का सही पता न मिलने के कारण उनसे समय रहते वसूली नहीं हो पाती थी, लेकिन जब से विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की पूरी जानकारी ऑनलाइन की गई हैं, तब से छापा मारने के दौरान अधिकारी व कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। चूंकि कुछ उपभोक्ता पूरी जानकारी देने से बचते हैं, ऐसे में जांच अधिकारी तुरंत ही मोबाइल या टैबलेट पर उस उपभोक्ताओं की सारी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं कि उन्होंने कितना बिल जमा किया, कितना उन पर बकाया चल रहा है।
यूपीपीसीएल डॉट ओआरजी पर करें ऑनलाइन भुगतान
-अधिशासी अभियंता, प्रथम यूसी सोनकर ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए विभाग की ओर से ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा दी जा रही है, इसके लिए उपभोक्ता को यूपीपीसीएल डॉट ओआरजी पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहां से एक ओटीपी मिलेगा। इसके बाद पासवर्ड मिलेगा। उसी के द्वारा किसी भी माध्यम से ऑनलाइन बिजली के बिल का पेमेंट कर दिया जाएगा। अभी तक शहर में करीब 14 से 15 हजार उपभोक्ता ऑनलाइन पेमेंट कर भी रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से सभी कनेक्शन धारकों की जानकारी ऑनलाइन कर दी गई है। ऐसे में जब कभी भी जांच अधिकारी उपभोक्ताओं के पास पहुंचते हैं और उपभोक्ता द्वारा गलत जानकारी दी जाती है, तो उनके द्वारा तुरंत ही ऑनलाइन जानकारी देखकर उपभोक्ता से बात की जाती है।
-यूसी सोनकर, अधिशासी अभियंता, प्रथम