फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ... बन, ब्रेड, रस्क खरीद रहे हैं, पैकेट पर देख लें ‘एक्सपायरी डेट’

... बन, ब्रेड, रस्क खरीद रहे हैं, पैकेट पर देख लें ‘एक्सपायरी डेट’

Sun, 03 Mar 2019 12:01 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
... बन, ब्रेड, रस्क खरीद रहे हैं, पैकेट पर देख लें ‘एक्सपायरी डेट’
बदायूं। बन, रस्क, कई प्रकार के बेकरी बिस्कुुट आदि को लोग बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन एक चीज शायद ही कोई ध्यान रखता हो कि इनमें से ज्यादातर पैकेट पर एक्सपायरी डेट नहीं होती। सवाल ये उठता है कि क्या ये चीजें कभी खराब नहीं होतीं? दुकानदार भी बेखौफ होकर इन्हें बेचते हैं। नींद तब टूटती है जब फूड प्वॉयजनिंग का कोई मामला सामने आता है। शहर में भी इस प्रकार की चीजें बिक रही हैं, लेकिन न तो लोग जागरूक हैं और न ही संबंधित विभाग के अधिकारी। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य को खतरा हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में कई छोटे-बड़े दुकानदार व्यापारी ब्रेड, बन, रस्क आदि के पैकेट बेचते हैं। घरों में इन्हें बड़े चाव से खाया जाता है। कई जगहों पर ये बनाये भी जाते हैं। बनाने के बाद बेकरी वाले अपना नाम की पर्ची तो प्रचार के लिए इसमें लगा देते हैं, लेकिन इन पर कोई एक्सपायरी डेट नहीं डालते। ऐसे में ये चीजें न केवल बच्चों, बल्कि बड़ों तक की सेहत बिगाड़ सकती है। खास बात ये है कि संबंधित विभाग भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और न ही लोग इसके प्रति जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन

----
छोटे दुकानदारों को नहीं पता, कहां से आ रहा सामान
शहर की गलियों में दुकाने खोले बैठे दुकानदारों को ये नहीं पता कि वे जो सामान खरीद रहे हैं, वह कहां से आ रहा है, उसकी एक्सपायरी क्या है। जब इन दुकान वालों से बात की गई तो उन्होंने एक रटा-रटाया जवाब दिया कि हम लोग फेरी वाले से सामान लेते हैं। फेरी वाला यह सामान कहां से लाता है इस बारे में उन्हें नहीं मालूम। जब दुकानदारों से इसकी एक्सपायरी पूछी तो वे कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस प्रकार की चीजें पेट के लिए हानिकारक होती हैं। लंबे समय तक इनका प्रयोग वैसे भी हानिकारक है। एक्सपायरी डेट न होने के कारण लोग अनजाने में भी इनका सेवन कर लेते हैं। ये पेट के कई रोग पैदा कर देती हैं। विशेषकर बच्चों को तो इस प्रकार की चीजें बिल्कुल नहीं देनी चाहिए।

- डॉ. राजीव रोहतगी, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
---
बिना एक्सपायरी डेट के खाने-पीने की चीजें नहीं बनाई जा सकतीं। अगर ऐसा कहीं हो रहा है, तो गलत है। चेकिंग करके ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को किसी के सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
-चंद्रशेखर मिश्रा, अभिहीत अधिकारी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed