{"_id":"5c712c7abdec2273875d6386","slug":"101550920826-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो सवार ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो सवार ग्रामीण घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। बदायूं रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेंपो को चपेट में ले लिया। टेंपो पर पीछे बैठा ग्रामीण बस की चपेट में आकर घिसटने से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा शनिवार पूर्वाह्न में बसोमा मोड़ के पास हुआ। सवारियां बैठाकर बदायूं की ओर चले टेंपो को पीछे से रोडवेज बस की टक्कर लगते ही पीछे लटकीं तीन सवारियां गिर पड़ीं। इनमें दो सवारियां तो सड़क किनारे खंदी में गिरीं। कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलियाखाता निवासी श्यामलाल (55) रोडवेज की चपेट में आकर सड़क पर ही घिसटता चला गया। उसके सिर और पैरों में चोट आई है। हादसे के बाद श्यामलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। डॉक्टर महेश प्रताप सिंह ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताते हैं कि हादसे के बाद चालक ने रोडवेज बस को रोकने की कोशिश भी नहीं की। टेंपो में करीब 15 सवारियां थीं लेकिन श्यामलाल को छोड़ और किसी को कोई खास चोट नहीं आई है। ब्यूरो