फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क हादसे में मृत युवक के घरवालों का कोतवाली गेट पर हंगामा

सड़क हादसे में मृत युवक के घरवालों का कोतवाली गेट पर हंगामा

Mon, 31 Dec 2018 05:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत युवक के घरवालों का कोतवाली गेट पर हंगामा
सड़क हादसे में मृत युवक के घरवालों का कोतवाली गेट पर हंगामा
विज्ञापन

चार दिन पहले हो गई थी चाट-पकौड़ी विक्रेता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। चार दिन पहले चाट-पकौड़ी विक्रेता की सड़क हादसे में मौत के बाद वाहन मालिक और मृतक के पैरोकारों के बीच चल रही समझौता की बात पर कोई नतीजा सामने नहीं आने पर सोमवार को पीड़ित परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं के साथ कोतवाली गेट पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया।

मोहल्ला नझियाई निवासी देवी कश्यप की 27 दिसंबर की शाम बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव छतुइया के पास जेसीबी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वह बुटला में चाट-पकौडी का ठेला लगाता था। पुलिस ने हादसे के बाद ही जेसीबी को कब्जे में ले लिया था। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया लेकिन तब घरवालों की ओर से तहरीर नहीं दी गई। मृतक पक्ष के लोगों और जेसीबी मालिक के बीच समझौता की भी तीन दिन तक बात चली। सोमवार सुबह में प्रेमपाल कश्यप के साथ कई महिलाएं और लोग कोतवाली गेट पर पहुंच गए। उन्होंने गेट पर खड़ी जेसीबी बदल देने का भी आरोप लगाया। महिलाओं ने हंगामा कर दिया। वह धरने पर भी बैठ गईं। इसकी भनक लगते ही कोतवाल विनोद कुमार परिसर से बाहर निकल आए। उन्होंने महिलाओं समेत उनके पैरोकारों से बात कर रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर लिखवा कर ले ली। कोतवाल ने बताया कि हादसे के अगले दिन भी तहरीर मांगी गई थी लेकिन घरवाले तहरीर देने की बजाय वाहन मालिक से बात करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed