फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अवैध कब्जा हटाने पहुंची तहसील की टीम को महिलाओं ने घेरा

अवैध कब्जा हटाने पहुंची तहसील की टीम को महिलाओं ने घेरा

Thu, 27 Dec 2018 08:23 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 27 Dec 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा हटाने पहुंची तहसील की टीम को महिलाओं ने घेरा
अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम को महिलाओं ने घेरा
विज्ञापन

दातागंज। तहसील क्षेत्र के गांव गलौथी में पट्टे औैर पंचायत घर से कब्जा हटाने पहुंचे कानूनगो और उनकी टीम को महिलाओं ने घेर लिया। काफी देर तक टीम की महिलाओं से नोकझोंक हुई। यूपी 100 और महिला पुलिस के आ जाने के बाद महिलाएं हटीं। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने पीड़ित पट्टेदार को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया और पंचायत घर से कब्जा हटवाया।

गांव निवासी पट्टेदार प्रमोद ने एसडीएम से शिकायत की थी कि उनके पट्टे की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। गांव के ही पंचायत घर पर भी लोगों का कब्जा था। इस शिकायत पर एसडीएम ने कानूनगो आर्येंद्र सक्सेना को टीम के साथ मौके पर कब्जा हटवाने को भेजा। जैसे ही टीम पट्टे की जमीन से कब्जा हटवाने पहुंची वैसे ही कई महिलाओं ने टीम को घेर लिया और विरोध करने लगीं। खुद को घिरा देखकर कानूनगो ने यूपी 100 को सूचना दी, साथ ही महिला पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस के आने के बाद विरोध कर रही महिलाओं को हटाया गया। इसके बाद टीम ने पट्टेदार को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया, साथ ही नींव भी लगवाई। टीम ने लोगों को चेताया कि यदि भविष्य में किसी ने कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed