{"_id":"5bafb7c9867a55013a6c5850","slug":"101538242505-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के दो अंबेडकर पार्क के सौंदर्यकरण को शासन ने दिए 47.31 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के दो अंबेडकर पार्क के सौंदर्यकरण को शासन ने दिए 47.31 लाख
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण को शासन ने दिए 47.31 लाख
सदर विधायक के प्रयासों से मिली धनराशि, जल्द शुरू होगा काम
पिछले दिनों विधायक ने लिया था पार्क का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के जिला अस्पताल और गद्दी चौक स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण को विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों के चलते नगर विकास मंत्रालय ने 47.31 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा।
शहर में जिला अस्पताल और गद्दी चौक पर अंबेडकर पार्क है। दोनों ही पार्क के सुंदरीकरण की लोगों द्वारा काफी समय से मांग की जा रही थी। पालिका प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अंबेडकर जयंती के मौके पर पार्क का जायजा लिया था। उस समय भी लोगों ने विधायक से पार्क के सुंदरीकरण की मांग की थी। विधायक श्री गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से बात कर सुंदरीकरण को धनराशि स्वीकृत कराएंगे। इसके लिए उन्होंने मंत्री को पत्र भी दिया।
शनिवार को विधायक ने बताया कि उनकी मांग पर नगर विकास मंत्रालय ने दोनों अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण को 47.31 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। बोले-इस धनराशि से जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। पार्क में पथप्रकाश, पीने के पानी के साथ ही लोगों के बैठने आदि की व्यवस्थाएं की जाएंगी। आधुनिक सुविधाओं की तरह दोनों पार्क का सुंदरीकरण होगा।