फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आइस प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप

आइस प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप

Fri, 17 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
आइस प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप
फोटो-20, 21
विज्ञापन


आइस प्लांट में अमोनिया
गैस के रिसाव से हड़कंप
प्लांट स्वामी समेत चार लोग पकड़े, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खाली हुआ आधा बहेड़ी गांव, एसपी सिटी समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर से सटे इलाके ग्राम बहेड़ी के पास गुरुवार दोपहर आइस प्लांट में एक बार फिर अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिससे बहेड़ी गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। महक से दहशत इतनी बढ़ी कि लोगों ने आधा गांव ही खाली कर दिया। लोग हवा का रुख देख कर दूसरी दिशा में पहुंच गए। इसकी सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जैसे-तैसे गैस रिसाव बंद कराया गया। इस दौरान मौके पर मिले प्लांट स्वामी समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर ग्राम बहेड़ी के पास किसान चिलिंग उद्योग के नाम से आइस प्लांट है। ठीक उसके बराबर में पारस डेयरी है। जिसका दूध इसी प्लांट में ठंडा होता है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कर्मचारी प्लांट के अंदर दूध ठंडा कर रहे थे। उसी समय अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इस दौरान पूरब से पश्चिम की ओर हवा चल रही थी। जिससे हवा के साथ अमोनिया गैस बहेड़ी गांव पर छा गई। तीन माह पहले भी इसी प्लांट से अमोनिया गैस रिसाव हुई था। उस दौरान पश्चिम से पूरब की ओर हवा चल रही थी, जिससे दिल्ली-बदायूं हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई थी। लोग वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए थे। गुरुवार दोपहर अमोनिया गैस रिसाव होते ही लोगों को समझने में देर नहीं लगी और अमोनिया गैस चिल्लाते हुए भाग खड़े हुए। कुछ लोगों ने तुरंत अपने मुंह पर कपड़ा बांधना शुरू कर दिया। गांव में ऐसी अफरा-तफरी मची कि करीब आधा गांव ही खाली हो गया। लोग हवा के विपरीत दिशा में भाग गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। जिस पर यूपी 100 और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेश सिंह और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से प्लांट स्वामी नाजिम, उसके भाई यूनिस और दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। बमुश्किल रिसाव बंद कराया गया। इस संबंध में पुलिस ने नाजिम और यूनिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाकी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वर्जन-
प्लांट से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। गांव वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मौके से कुछ लोगों को पकड़ा गया है। इस संबंध में प्लांट मालिक और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। बाकी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed