{"_id":"5b3239484f1c1bf67a8b7412","slug":"101530018120-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लगाए लाल निशान, आज से गरजेगी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लगाए लाल निशान, आज से गरजेगी जेसीबी
Updated Tue, 26 Jun 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-3 से लेकर 7 तक
24 घंटों का अल्टीमेटम, खुद तोड़ लें दुकानें
पुलिस ने लगाए लाल निशान, आज से गरजेगी जेसीबी
कचहरी तिराहे पर सड़क पर बने एक होटल और सात दुकानें चिह्नित जिला कारागार की दीवार भी तोड़ी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने कचहरी तिराहे पर सड़क पर बने एक होटल समेत सात दुकानों को चिह्नित कर लाल निशान लगाए। दुकानदारों को सिर्फ 24 घंटे का समय दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि इस दौरान दुकानदार खुद दुकानें तोड़कर सड़क खाली कर दें। बुधवार को पुलिस अतिक्रमण हटवाएगी। अभियान के दौरान दुकानें तुड़वाने का चार्ज दुकानदार से वसूला जाएगा। अभियान के दौरान अतिक्रमण करके बनाई गई जिला जेल की दीवार भी तोड़ी जाएगी।
मंगलवार दोपहर एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस देवेश सिंह कचहरी तिराहा पहुंचे। तिराहे का मुआयना शुरू किया गया तो नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों को भी बुला लिया गया। निर्णय किया गया कि किस दुकान को पीछे हटवाया जाए या तुड़वाया जाए। पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के तिराहे पर नपत करने के दौरान कई व्यापारी मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सड़क नापते रहे और नगर पालिका कर्मी दुकानें चिह्नित कर लाल निशान लगाते गए।
जिला कारागार की एक दीवार सड़क पर बनी है। इस दीवार को भी तुड़वाया जाएगा। इस दौरान सीओ सिटी ने लाल निशान वाले दुकानदारों से कहा कि वे शाम तक अपनी-अपनी दुकानें खाली कर दें और स्वयं तुड़वा दें। इसके लिए उन्हें 24 घंटे दिए गए हैं। बुधवार सुबह पुलिस इन दुकानों पर जेसीबी चलवाना शुरू कर देगी। अगर किसी ने दुकानों नहीं हटाईं तो पुलिस जेसीबी चलवाने में आए खर्चे को इन्हीं दुकानदारों से वसूल करेगी। इससे सभी दुकानदारों में खलबली मच गई। व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें खाली करनी शुरू कर दी हैं। ------------
विज्ञापन
पुलिस ने चौकी तोड़कर शुरू किया था अभियान
आए दिन जाम की समस्या से जनता ही नहीं पुलिस भी परेशान है। इसके लिए पुलिस का हर बार प्लान बनता है परंतु अतिक्रमण की वजह से अटक जाता है। कचहरी पुलिस चौकी गिरवाने का पुलिस का ठोस निर्णय था। विचार था कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में पहले पुलिस शामिल हो, उसके बाद दुकानदार। पुलिस का यह विचार रंग ला रहा है। जल्द ही कचहरी तिराहा अतिक्रमण मुक्त हो जाएगा।
------
तिराहे पर जाम है मुख्य समस्या
कचहरी तिराहे पर दुकानें तुड़वाने का और कोई कारण नहीं है। यहां मुख्य समस्या जाम है। शहर में जैसे ट्रैफिक बढ़ गया है। वैसे ही मार्ग सिकुड़ सा लगता है। इस मार्ग से आगरा, दिल्ली, मथुरा और कासगंज जाने वाले वाहन गुजरते हैं। कभी-कभी वाहन मोड़ने के दौरान जाम लग जाता है। आस-पास की दुकानें टूटने का भी खतरा रहता है। इस समस्या को देखते हुए पुलिस ने बिल्कुल सही कदम उठाया है। -----------
चौकी के पूर्वी साइड की दुकानें बचीं
जब से पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। अपनी पुलिस चौकी हटवाई है। तभी से चौकी के पूर्वी साइड में स्थित दुकानदार अपना सामान बाहर नहीं रख रहे हैं और न ही सड़क पर काउंटर लगा रहे हैं। इससे सड़क भी चौड़ी लग रही है। इससे यह दुकानें अभी बची हुई हैं। अगर आगे ट्रैफिक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यह दुकानें भी हटवा दी जाएंगी। --------------
तिराहे का मुआयना कर लिया गया है। नपत भी करा दी गई है। दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया गया है। अगर वे दुकानें नहीं हटाते हैं तो पुलिस हटवा देगी और चार्ज भी वसूल करेगी। शाम तक यह लोग दुकानें हटा लेंगे। उसके बाद जेसीबी चलवा दी जाएगी।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी