{"_id":"5b21695e4f1c1bf16e8b7c55","slug":"101528916318-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास आयुक्त को ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास आयुक्त को ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर, कार्रवाई के निर्देश
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-39
आवास आयुक्त को ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर, कार्रवाई के निर्देश
तहसील और सीएचसी का निरीक्षण किया, सीएमओ को दिए कार्रवाई करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली/ वजीरगंज।
जिले के नोडल अधिकारी और आवास आयुक्त ने बुधवार को बिसौली तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञ ड्यूटी से गायब मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद वजीरगंज ब्लाक का निरीक्षण किया।
बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे आवास आयुक्त धीरज साहू सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली जा पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले ओपीडी देखी और मरीजों से बात की। दुर्घटना में घायल होने पर भर्ती हुए ओमकार गुप्ता से पूछा कि दवाई अस्पताल से मिल रही हैं, या बाहर से खरीद रहे हो। इसके बाद आवास आयुक्त ने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी की। हालांकि जो दवाइयां कम थीं उनकी डिमांड करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने एक्स-रे रूम तथा दवाएं वितरण रूम भी देखा।आवास आयुक्त ने प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती महिलाओं से भी बातकर उन्हें मिलने वाले खाने की जानकारी की। इस बीच कुछ लोगों ने बालरोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र सिंह के लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत की गई। उन्होंने सीएमओ आशाराम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद आवास आयुक्त तहसील गए। वहां पत्रावलियों के रखरखाव व स्वच्छता को देखा। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्यामसुंदर गुप्ता ने तहसील कार्यालयों तथा अदालतों को नई इमारत में स्थानांतरित करने की मांग की। इसके साथ ही कई फरियादियों ने भी अपनी व्यथा सुनाई, जिनके निस्तारण का निर्देश दिया। वहीं रेस्टोरेंट में संदिग्ध व्यक्ति मौत के मामले में मृतक के पिता ने बिसौली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इस पर आवास आयुक्त ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आवास आयुक्त ने वजीरगंज ब्लाक का निरीक्षण किया। वहां अभिलेखों को चेक किया। साथ ही लोगों से वहां की स्थिति के बारे में जानकारी की।