फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिले में 37 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी

जिले में 37 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी

Sat, 17 Mar 2018 10:04 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
जिले में 37 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी
37 बिजली उपभोक्ताओं
विज्ञापन

के खिलाफ आरसी जारी
एक लाख से अधिक बिल वालों पर विभाग से दिखाई सख्ती
शुकवार को 144 कनेक्शन काटे गए, 34 उपभोक्ताओं पर लिखाई रिपोर्ट, 17 लाख की हुई वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बिजली विभाग की ओर से चल रहे राजस्व वसूली अभियान के दौरान शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय में 1.18 करोड़ से ज्यादा का बकाया अदा न करने पर 144 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही 37 उपभोक्ताओं को आरसी भी जारी की गई। इन सभी उपभोक्ताओं पर एक-एक लाख से ज्यादा की बकाया है। 34 उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। टीमों ने 17 लाख की वसूली की है।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैलबिहारी के निर्देशन में टीमों ने शुक्रवार को हजरतपुर,अलापुर, बिल्सी आदि में सघन वसूली अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि एक-एक लाख से ज्यादा की बकाया होने पर हजरतपुर में 14, अलापुर में नौ और बिल्सी में 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

छैलबिहारी ने बताया कि 50 लाख से भी ज्यादा की बकाया होने पर उनके क्षेत्र के 37 बड़े उपभोक्ताओं को आरसी भी जारी की गई है। अब इन उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने पर उसका 10 फीसदी अधिक अदा करना होगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि तीनों स्थानों पर एक करोड़ 18 लाख बकाया होने पर 144 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इनमें 76 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर एक-एक लाख से ज्यादा की बकाया है। उन्हें पूर्व में नोटिस भी जारी किया जा चुका है। 17 लाख की वसूली की गई है। अधिशासी अभियंता ने कहा है कि उपभोक्ता किसी भी परेशानी से बचने को तत्काल बकाया जमा कर दें। नहीं तो आरसी जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान। विद्युत विभाग की ओर से चलाए गए वसूली अभियान के दौरान बिना बकाया जमा किए कनेक्शन चलाते पकड़े गए 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेई रजनीश सिंह की ओर से मुहल्ला सैफुल्लागंज, कटरा, पटटी यकीन मुहम्मद, काजी मुहल्ला, पठानटोला में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना बकाया जमा किए कनेक्शन चलाते पकड़े गए नईम, शाकिर, चांद बी, राजवती, फहीम अख्तर, मुश्ताफ अहमद, अल्लानूर, मुहम्मद मियां और अतीफ अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed