फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नगर में बिजली कटौती से लोग परेशान

नगर में बिजली कटौती से लोग परेशान

Thu, 14 Dec 2017 12:24 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
नगर में बिजली कटौती से लोग परेशान
elctricity
दातागंज(बदायूं)। नगर समेत क्षेत्र में चल रही बिजली की अघोषित कटौती का मामला क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू ने आला अफसरों तक पहुंचाया है। विधायक का कहना है कि सरकार की ओर से देहात को 18 और शहरी क्षेत्र को 22 घंटे सप्लाई का सर्कुलर जारी किया जा चुका है। यदि इसके बाद भी कटौती होती है तो साफ है अधिकारी-कर्मचारी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे बिजली अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है। स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे में मात्र पांच-छह घंटे की सप्लाई मिल रही है। उसका भी कोई समय निर्धारित नहीं है। लिहाजा, हर कोई परेशान हैं। बिजली की अघोषित कटौती के पीछे विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की मनमानी बताई जा रही है। बिजली कटौती के कारण पेयजलापूर्ति भी बुरी तरह से बाधित हो गई है। जिसकी वजह से नगर के तमाम लोगों को पीने के पानी तक को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों में बिजली कटौती को लेकर आक्रोश है जो किसी भी दिन सड़क पर भी आ सकते हैं।
विज्ञापन

सब डिजीवन होने के बाद भी नहीं रुकते अधिकारी
यहां पर बिजली महकमे का सब डिवीजन है। फिर भी कोई अधिकारी-अवर अभियंता आदि नहीं रुकते हैं। जब भी कोई उनसे मोबाइल पर बात करना चाहे तो स्विच ऑफ ही रहता है। जिसकी वजह से उनसे बात नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने पहले ही आदेश कर दिए थे कि देहात को 18 घंटे और शहरी क्षेत्र को 22 घंटे बिजली की सप्लाई मिलेगी। यदि इसके बाद क्षेत्र में कटौती की जा रही है तो साफ है कि बिजली महकमे के अधिकारी-कर्मचारी सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे किसी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। वह पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के अलावा अन्य आला अफसरों से बात करेंगे। सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी कराई जाएगी। उनकी मनमानी को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया, क्षेत्रीय भाजपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed