{"_id":"5a2539a84f1c1b72548c1252","slug":"101512389032-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातघर वाले बेलगाम, शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातघर वाले बेलगाम, शहर जाम
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
बरातघर के सामने खड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्रशासन की अनदेखी के चलते कई बारातघर संचालक बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने लाखों रुपये खर्च करके बारातघर तो बना लिए, लेकिन बारातियों के वाहन खड़े करने की कोई व्यवस्था नहीं की। इसका नतीजा यह है कि सहालग के दिनों में बारातघरों के सामने खड़े होने वाले वाहनों की वजह से लगभग आधा शहर जाम की गिरफ्त में आ जाता है।
क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक बारातघर जाम का कारण बनते जा रहे हैं। यहां सीजन में रोजाना शादियां हो रही हैं, अंदर पार्किंग स्पेस नहीं होने से सड़कों पर वाहन पार्क हो रहे हैं। इसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। शहर के काली सड़क, दातागंत तिराहे, मंडी समिति, अलापुर जाम के प्वाइंट बन चुके हैं। कुछ बारातघर संचालकों के रसूख के आगे जिला और नगर पालिका प्रशासन भी बौना साबित हो रहा है। इसलिए अब तक इन संचालकों पर कार्रवाई नहीं की गई है। नगर पालिका ईओ निशा मिश्रा का कहना है ऐसे बारातघरों को चिह्नित किया जा रहा है। बाद में सभी को नोटिस दिया जाएगा।
----
बदायूं-बरेली रोड पर स्थिति रहती है खराब
बदायूं-बरेली मुख्य रोड होने के कारण यहां पर पहले से ही ट्रैफिक अधिक रहता है। दातागंज तिराहे के पास में दो बारातघर हैं, जो हमेशा जाम का कारण बनते हैं। इससे रोड पर रात में भीजाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार तो पुलिस को घंटों ट्रैफिक सही कराने में लग जाते हैं, क्योंकि यहां पर बारातियों के लिए पार्किंग के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
---
सड़क पर बना देते हैं स्वागत द्वार
उझानी से बरेली जाने के लिए बदायूं होकर निकलना पड़ता है। शहर में लालपुर से एक रोड कचहरी को गया है, वहीं दूसरा रोड लाल पुल से शहर के अंदर होता हुआ बरेली रोड पर निकलता है। इस रोड पर करीब आधा दर्जन बारात घर हैं। यह लोग सड़क पर ही स्वागत द्वार बना देते है। इस वजह से वहां पर रोड काफी संकरा हो जाता है। बारातियों के वाहन सड़क पर खड़े होने के कारण सड़क ब्लाक तक हो जाती है। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
----
सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं वाहन
बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर शहर के पास में करीब तीन-चार बारात घर है। इनके पास में अपनी पार्किंग नहीं होने के कारण बारात में आए अतिथि अपने वाहनों को रोड किनारे लगाना शुरू कर देते हैं। जो हलके-हलके सड़क पर आ जाते हैं। इस कारण हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। कई बार तो पुलिस को जाम खुलवाने में काफी समय लग जाता है। इसके बावजूद बारात घर संचालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
----
ट्रैफिक पुलिस के जाते ही स्थिति हो जाती है खराब
दिनभर सबसे व्यस्ततम रहने वाली पुलिस लाइन और इंद्रा चौक चौराहे का हाल दिन के साथ-साथ रात में भी बुरा रहता है। यहां दिनभर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही जाम न लगे इसके लिए जुट रहते हैं। रात को यहां स्थित बारातघर के सामने खड़ होने वाले वाहन स्थिति को खराब कर देते हैं।