{"_id":"5a22c76b4f1c1b7a548c0abc","slug":"101512228715-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर अंधेरे में रहा डीएम रोड इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर अंधेरे में रहा डीएम रोड इलाका
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुंक गया था ट्रांसफार्मर, सुबह बदला
बदायूं। लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने की वजह से शुक्रवार रात भर जुड़ा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। लोग परेशान रहे। शनिवार सुबह करीब दस बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली को सुचारू किया गया।
शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे इस इलाके की सप्लाई गुल हो गई। लोगों को लगा रोस्टरिंग हो रही है। रात 11 बजे तक जब सप्लाई शुरू नहीं हुई तो लोग परेशान हो गए। पता चला कि पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। शनिवार सुबह दस बजे नया ट्रांसफार्मर लगा तब कहीं जाकर सप्लाई सुचारू हो सकी।
ढाक वाली जियारत स्थित उपकेंद्र के अवर अभियंता पवन कुमार ने बताया कि रात में भी उन्होंने सप्लाई सुचारू कराने का प्रयास किया था पर कामयाबी नहीं मिली। सुबह नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। इधर, डीएम रोड इलाके के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को भी सप्लाई गुल रही थी। इस बारे में बिजली कर्मचारियों ने कहा था कि कुछ लोगों की उनके पोल से सप्लाई बाधित कर दी है।