फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तीन नवंबर को होगा मेला ककोड़ा का उद्घाटन

तीन नवंबर को होगा मेला ककोड़ा का उद्घाटन

Wed, 01 Nov 2017 11:16 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
तीन नवंबर को होगा मेला ककोड़ा का उद्घाटन
ककोड़ा मेले में आया एक प‌रिवार। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। मेला ककोड़ा मेले का उद्घाटन तीन नवंबर को दोपहर दो बजे होगा। इसके बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला मनोरंजन कर अधिकारी ने बताया कि शाम चार से पांच बजे तक सागर मैजिक ग्रुुप की ओर से काला जादू, परंपरा आर्गनाइजेशन की ओर से शाम छह से आठ बजे तक भजन संध्या, मथुरा की राधाकृष्ण रासलीला ग्रुप की ओर से रात आठ बजे से रात 10 बजे तक रासलीला, लखनऊ की नटराजन पपेट ग्रुप की ओर से रात 10 बजे रात 12 बजे तक कठपुतली का कार्यक्रम होगा। चार नवंबर को लखनऊ की नटराजन पपेट ग्रुप की ओर से दोपहर दो बजे से शाम चार बजे कठपुतली का कार्यक्रम होगा। शाम चार से छह बजे तक सागर मैजिक ग्रुुप की ओर से काला जादू, मथुरा की राधाकृष्ण रासलीला ग्रुप की ओर से शाम छह बजे से रात आठ बजे तक रासलीला, मथुरा की डॉ. सीमा मोरवाल एंड ग्रुप की ओर लोक कला रात आठ बजे से 11 बजे तक होगी। पांच नवंबर को लखनऊ की नटराजन पपेट ग्रुप की ओर से दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक कठपुतली का कार्यक्रम होगा। इसमें शाम चार से छह बजे तक सागर मैजिक ग्रुुप की ओर से काला जादू, मथुरा की राधाकृष्ण रासलीला ग्रुप की ओर से शाम छह बजे से रात आठ बजे तक रासलीला, मथुरा की डॉ. सीमा मोरवाल एंड ग्रुप की ओर लोक कला रात आठ बजे से 11 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed