फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रोडवेज के दावे फेल, बस के लिए भटके लोग

रोडवेज के दावे फेल, बस के लिए भटके लोग

Wed, 18 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज के दावे फेल, बस के लिए भटके लोग
बस में भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। त्योहार पर रोडवेज प्रशासन के सभी दावे बुधवार को पूरी तरह फेल दिखे, बसों की कमी की वजह से सवारियों को सड़कों पर खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ा। गिनी चुनी रोडवेज बसों के पहुंचने पर यात्रियों की भीड़ टूट पड़ी। दिवाली के मौके पर ज्यादातर लोग प्राइवेट, डग्गामार बसों में सफर कर अपने मुकाम पर पहुंचे।
विज्ञापन

दिवाली और भैया दूज के मौके पर परिवहन निगम की ओर से दिल्ली मार्ग पर रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेर बढ़ाए गए थे। लेकिन बदायूं डिपो प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते दिन भर यात्रियों को भटकना पड़ा। ज्यादातर बसों को लांग रूट पर भेजा गया था। इसलिए लोकल रूट के लिए बसों का पर्याप्त इंतजाम नहीं था। यह बदइंतजामी अकेले सिर्फ किसी एक रूट पर नहीं बल्कि दिल्ली, कासंगज, आगरा समेत कई प्रमुख मार्गों पर देखी गई। स्टैंड पर यात्री घंटों इंतजार करते रहे लेकिन बसें नहीं आईं। मजूबरन डग्गामार बसों का सहारा लेकर लोगों को यात्रा करनी पड़ी। वहीं डग्गामार बसों में यात्रियों को ठूस-ठूस कर बैठाया गया। महिलाओं, बच्चों की भीड़ के चलते परिचालकों ने उनसे किराए के नाम पर मनमानी वसूली भी की।
विज्ञापन

------------
रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़
दिवाली पर घर जाने वाले सैकड़ों यात्रियों की भीड़ सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर जुटने लगी थी। सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ और जीआरपी की टीम स्टेशन परिसर और ट्रेनों में चेकिंग करती दिखाई दी। अनहोनी की आशंका के चलते पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। ट्रेनों से उतरने वाले और स्टेशन पर आने वाले यात्रियों पर टीम की नजर टिकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed