{"_id":"59e744544f1c1bcd538b8298","slug":"101508328532-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर घर की तरह साफ रखें शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर घर की तरह साफ रखें शहर
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
सफाई
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दिवाली पर लोग शहर को घर की तरह स्वच्छ रखे। कूड़ा एकत्र कर निश्चित जगह पर डालें, ताकि पालिका के कर्मचारियों को कूड़ा उठाने में परेशानी न हो।
त्योहार पर अन्य दिनों की अपेक्षा कूड़ा अधिक हो जाता है। लोगों का कहना है कि इस मौके पर नगर पालिका को विशेष तौर पर सफाई करानी चाहिए। साथ ही जरूरी है कि इस संबंध में शहर के लोग भी अपने दायित्वों को समझें।
नगर पालिका की ईओ निशा मिश्रा ने बताया कि शहर की सफाई के लिए दिवाली के दिन में दो बार हर मोहल्ले और गली में सफाई की जाएगी। इसके अलावा शहर के प्रमुुख चौराहों पर चूना डालकर और रंगोली बना कर सजाया जाएगा। ईओ ने शहर के लोगों से अनुरोध किया है कि वे सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। कूड़े इकट्ठा होने पर पालिका को तत्काल बताएं।
प्रबुद्ध लोगों की शहरवासियों से अपील
शहर को साफ रखने के लिए लोग अपने-अपने घर को साफ रखें। ऐसे में मोहल्ले में गंदगी नहीं हो पाएगी। कूड़े को जमा करने के लिए मोहल्लेवासी एक जगह कूड़ा जमा करें। जिससे नगर पालिका प्रशासन के लोग कूड़े को तत्काल उठाकर ले जा सके।
विज्ञापन
-अशोक खुराना, समाजसेवी
दिवाली के दिन लोग कम से कम गंदगी इकट्ठा होने दें और हो जाए तो तुरंत उसे साफ करें। इससे गंदगी की समस्या नहीं बढ़ेगी। दिवाली दीपों और साफ-सफाई का त्योहार है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाती हैं और लक्ष्मी गंदगी वाली जगह नहीं जाती है। इस वजह से सफाई में सहयोग कर शहर को स्वच्छ बनाने में मदद करें।
-विष्णु प्रकाश मिश्रा, रिटायर प्रधानाध्यापक
इस दिन सफाई का विशेष महत्व होता है। लोग 15 दिन पहले से साफ-सफाई करना शुरू कर देते हैं। अगर पालिका प्रशासन सफाई नहीं कर पा रहा है तो लोग स्वयं भी सफाई कर सकते हैं। केवल अपने-अपने घर के सामने सफाई करें। ऐसे में भी गंदगी नहीं होगी। -अमलेश गुप्ता, प्रधानाचार्य
दिवाली पर कई तरह की गंदगी होती हैं। लोग आतिशबाजी चलाकर कूड़ा करते हैं, मिठाइयां खाकर डिब्बे इधर उघर डाल देते हैं, कहीं-कहीं लोग घर से बाहर कूड़े का ढेर लगा देते हैं। ऐसे में शहर में प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ जाता है। लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। वे कूड़े को कूड़ेदान में डाल कर रखें। इससे शहर की सफाई व्यवस्था ठीक रहेगी।
-