फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   100 bed CCU will be built in Government Medical College

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनेगी 100 बेड की सीसीयू

Sat, 03 Feb 2024 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
100 bed CCU will be built in Government Medical College
राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में सौ बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण होगा। इसके लिए अलग से एक भवन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग ने इसके निर्माण की मंजूरी दे दी है। क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से गंभीर बीमारियों के मरीजों को यहीं इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से काफी संख्या में रेफर होकर मरीज इलाज कराने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं, लेकिन यहां पर क्रिटिकल केयर यूनिट न होने से गंभीर मरीजों को गैर जनपद जाना पड़ता है, लेकिन अब इससे छुटकारा मिलने वाला है। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित होने वाली क्रिटिकल यूनिट में 100 बेड होंगे। यह यूनिट अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यूनिट में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, पोर्टेबल सोनोग्राफी, एडवांस इक्विपमेंट सहित अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट की स्थापना के लिए कवायद तेज हो गई है। इसको बनाने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया था जो पास हो चुका है।
-
खर्च होंगे 34.46.करोड़ रुपये
शासन स्तर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने के लिए मंजूरी दी गई है। इस पर 34 करोड़ 46 लाख 69 हजार रुपये लागत आएगी। मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से इसके लिए जमीन तय की जा रही है। कॉलेज परिसर में काफी जगह खाली पड़ी है। संभावना जताई जा रही है कि ऑक्सीजन प्लांट के आसपास इसको बनाया जाएगा, क्योंकि इसमें भर्ती मरीजों को हर समय ऑक्सीजन की जरूरत भी रहेगी।

-
औसतन तीन-चार मरीज रोजाना होते हैं रेफर
राजकीय मेडिकल कॉलेज की बात करें तो यहां अभी गंभीर मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यहां से मरीज हायर सेंटर रेफर किया जाता है। रेफर मरीजों का यह आंकड़ा प्रतिदिन तीन- चार मरीजों का है। ऐसे में किसी माह 30 से 40 तो किसी माह 50 से 60 मरीज भी बाहर रेफर हो जाते हैं। सीसीयू बन जाने से मरीजों के रेफर होने की संख्या में काफी कमी आएगी।
-
क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। इसको ऑक्सीजन प्लांट के पास बनाया जा सकता है। इसके बन जाने से मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।
- एनसी प्रजापति, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed