फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   10 year old boy ran away from shelter home

Budaun News: आश्रय गृह से भाग गया 10 वर्षीय बालक

Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
10 year old boy ran away from shelter home
बदायूं। तीन दिन पहले शहर के आश्रय गृह लाया गया 10 वर्षीय बालक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर भाग गया। कर्मचारियों को इसका पता ही नहीं चला। सोमवार सुबह कर्मचारियों ने बालक को गायब देखा तो सूचना दी गई। बाद में आश्रय गृह के संचालक ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

थाना हजरतपुर के गांव कोड़ा जयकरन का रहने वाला 10 वर्षीय बबलू पुत्र स्व. नेकसू 27 अक्तूबर को शहर में लावारिस हालत में घूमता मिला था। बाल कल्याण समिति के आदेश पर बबलू को प्रेमनगर स्थित आश्रय गृह (बालक) में रखा गया था। संचालक अनूप सक्सेना के मुताबिक 29 अक्तूबर की रात करीब तीन बजे बबलू आश्रय गृह से भाग गया, जबकि उस वक्त आश्रय गृह में सुरक्षा के लिए प्रत्युश कुमार और गुलशन सिंह तैनात थे। सुबह कर्मचारियों को बबलू के भाग जाने का पता चला।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने उसे रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत तमाम जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में उन्होंने आश्रय गृह के संचालक और अधीक्षक को सूचना दी। संचालक ने इस संबंध में थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई। संचालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस बालक की तलाश में जुटी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed