फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   10- candidate election Ready to fight

10 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले के लिए तैयार

Mon, 23 Mar 2015 07:24 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 23 Mar 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन

स्थानीय निकाय के उपचुनाव में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर अब तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। अब सभी 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में जोर आजमाइश करेंगे।

विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के आरओ/ एक्सईएन जल निगम ने अपनी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को सौंप दी है। जिसमें 10 में से किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। इन प्रत्याशियों में सपा, भाजपा के प्रत्याशी चुनाव में पहले ही दमदारी दिखाने को सक्रिय नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवार को पार्टी सिंबल नहीं दिया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओमकार सिंह का कहना है कि पार्टी हाईकमान उप चुनाव में सिंबल प्रदान नहीं करती है। इसलिए महेश सक्सेना को कांग्रेस का समर्थन रहेगा। अधिकृत सिंबल उनको नहीं मिल पाएगा। बसपा ने पहले ही अपने प्रत्याशी के नाम की कोई घोषणा नहीं की थी। सूत्रों की मानें तो बसपा बाद में बाहरी समर्थन के जरिए अपने प्रत्याशी को लड़ाएगी।
विज्ञापन


उप चुनाव में नगर पालिका बदायूं की स्थिति
कुल मतदाता-       1,29,174
पुरुष मतदाता-         68,419
महिला मतदाता-       60,755

कुल बूथ जहां मतदान होना है- 161
संवेदनशील- 90
अति संवेदनशील- 35
कुल संख्या- 125

आज होगा चुनाव चिह्न आवंटन
नामांकन, नाम वापसी और अब चुनाव चिह्न आवंटन होना है। इसके लिए 24 मार्च निर्धारित है। अब 10 प्रत्याशियों में से भाजपा, सपा ने अपने उम्मीदवारों को पार्टी का चुनाव चिह्न देने की घोषणा कर दी है। बाकी प्रत्याशियों को निर्वाचन कार्यालय निर्धारित चुनाव चिह्नों में से कोई भी चुनाव चिह्न दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिन भाजपा के
बदायूं। भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जुझारू हैं, वे सत्ता पक्ष के दबाव में आने वाले नहीं। आने वाले दिनों में सूबे में भाजपा का परचम लहराने वाला है।

रविवार की देर शाम भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सांसद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री भगवत सरन शाक्य, महेश चंद्र गुप्ता, रामसेवक पटेल, दीपमाला गोयल, अवनीश सिंह, दयासिंधु शंखधार, अशोक भारती, राजीव सिंह, अजय मथुरिया, सीमा चौहान, पीसी शर्मा, धीरज सक्सेना, राजेश्वर पटेल, राणाप्रताप सिंह, डॉ.रामकुमार व्यथित आदि ने विचार रखे। संचालन हरीश शाक्य ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed