फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bsp leader's wife and father law murdered in up

बसपा नेता की पत्नी और ससुर की हत्या

Fri, 14 Feb 2014 04:48 PM IST
एजेंसी/वाराणसी
एजेंसी/वाराणसी Updated Fri, 14 Feb 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
Bsp leader's wife and father law murdered in up

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बहुजन समाज पार्टी के नेता अमीर चन्द पटेल के घर में घुसकर उनकी पत्नी और ससुर की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात कैंट थाना क्षेत्र के गायत्री नगर कॉलोनी में जेल में बन्द बसपा नेता अमीर चन्द्र पटेल की पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान उनका ड्राइवर रहा अजीत वर्मा उर्फ पिंटू घर में घुस आया और उसने चापड़ से बसपा की पत्नी हिरावती और ससुर खरपत्तू लाल को गम्भीर रूप से घायल कर दिया है।

इस हमले में बचाव करने के लिए आए हिरावती के भतीजे को भी चापड़ से घायल कर दिया। परिवार वालों ने गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हिरावती और खरपत्तू लाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लूट के भाग रहा ड्राइवर दबोचा
मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक करोड़ मूल्य के जेवरात और नकदी लेकर पड़ोसी के छत पर कूदकर भाग रहे पिंटू को पकड लिया। बसपा प्रत्याशी के रूप में वाराणसी लोकसभा सीट से 2004 में चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा नेता अमीर चन्द पटेल दुष्कर्म और जमीन की धोखाधड़ी समेत कई संगीन मामलों में ढाई साल से जेल में बंद है और उनकी मुलाकात पिंटू से जेल में ही हुई थी। पिंटू उनके यहां एक साल पहले तक ड्राइवर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed