{"_id":"c775f612-ac4c-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"bsp-leader-s-son-has-gangraped-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता के बेटे ने दोस्तों सहित किशोरी से किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता के बेटे ने दोस्तों सहित किशोरी से किया गैंगरेप
बलरामपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता के बेटे ने बेहोशी की हालत में एक किशोरी को अगवा कर लिया। आरोप है कि उसने किशोरी से दुराचार किया।
विज्ञापन
इसके बाद साथी संग गांव के पास उसे छोड़ गया और जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर नशीला पदार्थ खिलाने वाली महिला, बसपा नेता के बेटे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा है।
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बीते शुक्रवार शाम उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर हवन कराने गई थी।
आरोप है कि वहां मौजूद एक महिला ने बेटी को नशीला पदार्थ खिला दिया।
उसके बाद बेहोशी की हालत में कुछ लोग उसे अगवा कर ले गए। होश आने पर उसने गांव के ही एक युवक को अपने सामने पाया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
सोमवार भोर युवक अपने साथियों के साथ किशोरी को गांव के पास छोड़ गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद किसी तरह अपने घर पहुंची किशोरी ने परिवार के लोगों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
मंगलवार को चिकित्सीय परीक्षण के लिए किशोरी को जिला महिला अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर महिला पूजा, बसपा नेता जिलेदार वर्मा के बेटे पेशकार तथा गुरुदयाल के विरुद्ध छेड़छाड़ तथा किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
उनका कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा बढ़ा दी जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विधानसभा चुनाव लड़ चुके
पेशकार के पिता जिलेदार वर्मा पूर्व में बसपा में कई पदों पर रह चुके हैं। वर्ष 2002 में इन्होंने बसपा के टिकट पर तुलसीपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था।