फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bsp leader and three arrested in gangrape case

यूपी: गैंगरेप मामले में बसपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2013 08:28 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
bsp leader and three arrested in gangrape case

उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित गैंगरेप प्रकरण में मंगलवार दोपहर पुलिस ने बसपा नेता अमित भड़ाना समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उसी काली सफारी में सवार थे, जिससे छात्रा को अगवा किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने खुलासा किया है कि छात्रा से आरोपी शोभित गुर्जर की छह माह पुरानी पहचान है और बर्थडे पार्टी मनाने के बहाने बसपा नेता के फ्लैट में ले जाकर गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर के ब्लॉक निवासी 12वीं की छात्रा का शनिवार शाम सात बजे काली सफारी सवार बसपा नेता अमित भड़ाना, शोभित गुर्जर और दो अन्य युवकों ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा को गढ़ रोड स्थित लख्मी विहार कालोनी स्थित अमित के फ्लैट में ले जाकर गैंगरेप करने के बाद बदहवास हालत में पीवीएस मॉल के पास फेंक कर फरार हो गए थे।

रविवार को नौचंदी थाने में आरोपी अमित भड़ाना, शोभित गुर्जर और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे एल ब्लॉक शास्त्रीनगर चौराहे के पास चेकिंग के दौरान काली सफारी में जा रहे अमित भड़ाना निवासी जुर्रानपुर, शोभित गुर्जर निवासी नेहरू नगर और कार चालक आजाद सिंह गुर्जर निवासी माधवपुरम सेक्टर चार को गिरफ्तार किया गया।


आरोपी शोभित मूलरूप से जेपीनगर जिले के ग्राम चंदनपुर का रहने वाला है जबकि आजाद सिंह मूलरूप से मुजफ्फरनगर जिले के थाना खतौली क्षेत्र के गांव ममूरी का निवासी है।

एसएसपी का कहना है कि आरोपियों को रासुका और गैंगेस्टर एक्ट में भी निरुद्ध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed