फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bsnsl service for security of home

घर से दूर रहकर भी करें घर की रखवाली

Wed, 12 Jun 2013 12:57 AM IST
डीपी आर्य
डीपी आर्य Updated Wed, 12 Jun 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
bsnsl service for security of home

देश-दुनिया में आप कहीं पर भी हों, अपने घर-ऑफिस की निगरानी वहीं से कर सकते हैं। इसके साथ ही टीवी, कंप्यूटर और सीसीटीवी का संचालन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बीएसएनएल के वेस्ट यूपी सर्किल से यह सुविधा मंगलवार को गाजियाबाद से शुरू कर दी गई।

बीएसएनएल की एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) सर्विस से अब आप घर-ऑफिस सहित कई स्थानों पर एक साथ मौजूद रह सकते हैं।

अपने उपकरणों को आपरेट करने के साथ ही सीसीटीवी को मूव कर चारों ओर निगरानी भी कर सकते हैं।

जीएम बीएसएनएल आदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद में विश्व की अत्याधुनिक हाईस्पीड टेलीफोन व ब्राडबैंड सर्विस शुरू की गई है।

इसके लिए कापर केबल और आप्टिकल फाइबर केबल का जाल बिछाया गया है।

इसमें ब्राडबैंड कस्टमर को स्टेटिक आईपी एड्रेस उपलब्ध कराया जाता है। इसकी मदद से वह सीसीटीवी, टीवी, कंप्यूटर, लाइट, पंखा और फ्रिज आदि को आपरेट कर सकता है।
विज्ञापन


सीसीटीवी को अपेक्षित साइड में मूव कर घर-आफिस की निगरानी कर सकेगा। कस्टमर अपना एफटीवी, प्रोक्सी, वेबसाइट पोर्टल, मेल सर्वर, कामर्सियल वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर में क्रासिंग्स रिपब्लिक से 125 कनेक्शनों के साथ यह सेवा शुरू की गई है। इसके अलावा ज्यादातर कालोनियों में यह उपलब्ध है। जल्द ही प्रदेशभर में इसको शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed