फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bride mousi crushed by wedding party vehicle in mirzapur who is running after Fight

Mirzapur: दुल्हन की मौसी को बरातियों के वाहन ने कुचला, बरात में मारपीट के दौरान भाग रही थी

Wed, 17 May 2023 01:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 May 2023 01:39 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ गांव में मंगलवार की रात आई बरात में बवाल हो गया। 
महिलाओं पर छींटाकशी को लेकर घराती व बराती में मारपीट हो गई। भाग रहे बरातियों के वाहन से कुचल कर दुल्हन की मौसी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
bride mousi crushed by wedding party vehicle in mirzapur who is running after Fight
अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के राजगढ़ गांव में मंगलवार की रात आई बरात में भोजन के दौरान महिलाओं के साथ छींटाकशी करने पर घराती व बराती में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान भाग रहे बरातियों के वाहन से कुचलकर दुल्हन के मौसी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक महिला के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां गांव से राजगढ़ गांव निवासी विशम्भर गोंड के पुत्री की शादी के लिए मंगलवार रात बरात आई थी। दूल्हे के पिता गोवर्धन ने बताया कि बरात में आए लोग चुनावी रंजिश को लेकर जनवास में आपस में ही भीड़ गए। किसी तरह बीच-बचाव किया गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को समझाकर वापस चली गई।

विज्ञापन

भोजन के दौरान शुरू हुआ था हंगामा

द्वारचार और जयमाल के बाद भोजन के दौरान बरात में आए कुछ लोग महिलाओं के बीच जाकर छींटाकशी करने लगे। विरोध के बाद दूल्हा पक्ष व दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर व लाठी-डंडा चलने लगे। जिससे बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा पक्ष के कुछ लोग एक बोलेरो में बैठ कर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अपने बेटे को पिटता हुआ देख बचाने के लिए दुल्हन की मौसी चंपा देवी  (52) निवासी कुसम्हा थाना मड़िहान दौड़ी। भाग रहे बरातियों की बोलेरो से कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।

बरातियों के वाहनों में तोड़फोड़

महिला की मौत से आक्रोशित घरातियों ने बरातियों के अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंचे राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बरात पक्ष के कुछ लोगों को रोककर पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई गई। थाना प्रभारी ने बताया की मृत महिला के पुत्र दीनदयाल की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed