फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Border dispute with China remains: khurshid

भारत की 9 जगहों पर अपना हक जमा रहा है चीन: खुर्शीद

Thu, 30 May 2013 01:25 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2013 01:25 AM IST
विज्ञापन
Border dispute with China remains: khurshid

लद्दाख क्षेत्र से चीन ने सेना भले ही वापस बुला ली हो लेकिन उसके साथ सीमा विवाद अभी बरकरार है। वह भी एक दो जगहों पर नहीं, नौ स्थलों पर सीमा को लेकर मतभेद है।

विज्ञापन


हंडिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा के लिए पहुंचे विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने बुधवार को बातचीत में स्वीकार किया कि चीन नौ स्थलों पर जबरिया कब्जा जमाने की कोशिश में है।
विज्ञापन


उन स्थलों को लेकर बातचीत जारी है लेकिन फिलहाल कोई सहमति नहीं बन सकी है।

सलमान ने बताया कि सीमा को लेकर मतभेद दूर करने के लिए दोनों देशों की उच्चस्तरीय कमेटी बनी है। कमेटी 15 चरणों में वार्ता कर चुकी है। दो महीने में अगली बैठक होने वाली है। उम्मीद है कि सकारात्मक हल निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंडिया में सभा के बाद खुर्शीद ने वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बातचीत की।

विदेश मंत्री ने चीन के साथ अन्य देशों से सीमा विवाद पर भी बात की। सलमान ने कहा कि सीमा को लेकर भारत और चीन दोनों की सोच में फर्क है।

जिन नौ स्थानों पर आम सहमति नहीं है, उसे लेकर कई तरह की कठिनाईयां सामने आ रही हैं लेकिन उम्मीद है कि उस पर सहमति बन जाएगी।

उन्होंने कहा कि सीमा पर सुरक्षा के लिए सड़क बनाई जा रही है, जिससे सीमा पर होने वाली गतिविधियों का आसानी से पता चल सके।

विदेश मंत्री ने माना कि चीन की ओर से सड़क बनाई जा रही है जिसे लेकर विवाद बरकरार है। खुर्शीद ने इंदिरा गांधी के समय में बांग्लादेश के साथ हुए ‘सीमा समझौते’ को लागू कराने की भी बात कही।


बताया कि सरबजीत मामले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर चार सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की कमेटी बनाई गई है।

कमेटी दोनों देशों के किसी भी कारागार में जाकर ऐसे कैदियों से मिल सकती है, जिनको गलती से जेलों में बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ से एक ऐसी शिकायत आई भी है, उसे पाकिस्तान के समक्ष उठाया जाएगा। नक्सली हमले को लेकर खुर्शीद ने दुख जताया। कहा कि ऐसे हालात से सूझबूझ से निपटने की जरूरत है।

कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि ‘खाद्य सुरक्षा बिल’ और ‘भूमि अधिग्रहण अधिनियम’ को पास कराया जाएगा। इसके फायदे आम लोगों को बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed