फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bjp will use gujarati musalman in election

चुनाव में गुजराती मुसलमानों को उतारेगी भाजपा

Sat, 12 Oct 2013 01:43 AM IST
रणविजय सिंह/इलाहाबाद
रणविजय सिंह/इलाहाबाद Updated Sat, 12 Oct 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
bjp will use gujarati musalman in election

भारतीय जनता पार्टी लोक सभा चुनाव में अल्पसंख्यक मतों को रिझाने की कोशिश कर सकती है। इसके लिए चुनाव प्रचार में गुजराती मुसलमानों को उतारने की तैयारी है।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं का दावा है कि गुजरात में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कांग्रेस की तुलना में 100 गुना ज्यादा रकम भाजपा ने खर्च किए। गुजराती मुसलमानों पर इसका असर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में गुजरात में मुसलिम बहुल 35 में से 24 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। यह अल्पसंख्यक वोटों के बिना संभव नहीं था। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी इसका फायदा उठाने का रास्ता तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की रणनीति है कि बिना किसी शोर के गुजराती मुसलमानों को ‘सच्चाई’ बताने के लिए यूपी और बिहार जैसे राज्यों में लगाया जाएगा।

लोकसभा में सरकार बनाने के लिए 272 सांसदों का संख्या बल तक पहुंचना भाजपा के लिए तभी संभव है, जबकि यूपी में वह शानदार प्रदर्शन करे। यह बात अब पार्टी नेताओं के बयानों में भी आने लगी है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने वाराणसी, इलाहाबाद और कानपुर के दौरे में इसे जता और बता चुके हैं। पार्टी के नेता अधिकतम सीटों पर सफलता पाने के लिए गुजरात की रणनीति को यूपी में भी दोहराने में जुटे हैं।

पार्टी नेता इससे दोहरा लाभ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि मुसलमानों के प्रचार में जुटने से अल्पसंख्यक विरोधी होने के विरोधियों के प्रचार की धार कुंद की जा सकेगी। साथ ही गुजराती मुसलमान अल्पसंख्यकों को नरेंद्र मोदी के काम और उससे हुए फायदे को भी गिनाएंगे।

इलाहाबाद आए भाजपा के सह-प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में माना कि गुजरात सरकार इसका प्रचार नहीं करती लेकिन अल्पसंख्यक बस्तियों में निर्माण और सफाई से जुड़े कार्य उसी तरह कराए गए, जैसे अन्य हिस्सों में हुए।


साथ ही रोजगार के मौके अल्पसंख्यकों को भी उतने ही मिले, जितने दूसरे लोगों को। गुजराती मुसलमान चुनाव प्रचार के दौरान खुलकर इस बात को कहने के लिए तैयार हैं।

पार्टी के दिग्गजों को उम्मीद है कि यह दांव सफल हुआ तो कांग्रेस और सपा, बसपा को चारों खाने चित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed