फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BJP's mission UP: BJP formed a team of Brahmin leaders to help Brahmin voters, Nadda brainstormed in Delhi

भाजपा का मिशन यूपी : ब्राह्मण वोटर्स को साधने के लिए भाजपा ने बनाई ब्राह्मण नेताओं की टीम, दिल्ली में नड्डा ने किया मंथन

Mon, 27 Dec 2021 01:59 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 27 Dec 2021 01:59 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी ब्राह्मण वोटर्स पर फोकस किया है। इसके लिए पार्टी ने ब्राह्मण नेताओं की एक टीम तैयार की है। 

विज्ञापन
BJP's mission UP: BJP formed a team of Brahmin leaders to help Brahmin voters, Nadda brainstormed in Delhi
नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण नेताओं की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले ब्राह्मण वोटर्स को लुभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी प्लानिंग की है। पार्टी ने ब्राह्मण नेताओं की एक टीम गठित की है। इसमें कई बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। सोमवार को इन नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस बैठक में नेताओं ने ब्राह्मण वोटर्स को भाजपा से जोड़ने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। यूपी सरकार से ब्राह्मणों की नाराजगी को लेकर भी चर्चा हुई। इन नाराजगी को दूर करने के लिए भी नेताओं ने नड्डा के साथ प्लान शेयर किया। नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे नेताओं में पार्टी के सांसद शिव प्रताप शुक्ला, नोएडा से सांसद डॉ. महेश शर्मा, योगी सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक, आनंद स्वरूप शुक्ला, सतीश द्विवेदी, सत्यदेव पचौरी, रमापति राम त्रिपाठी, अनिल शर्मा जैसे नेता शामिल हैं। 
विज्ञापन


सपा और बसपा लगातार ब्राह्मणों को जोड़ने में जुटी
भाजपा से पहले बसपा और सपा ने ब्राह्मण वोटर्स को लुभाने के लिए कई तरह की प्लानिंग कर रखी है। बसपा ने पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को आगे किया है। पिछले कुछ महीनों में पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए ब्राह्मण नेताओं को बसपा से जोड़ने का काम किया। इसी तरह सपा ने भी ब्राह्मण वोटर्स को जोड़ने के लिए भगवान परशुराम की मूर्ति बनाने का एलान किया है। सपा का आरोप है कि भाजपा के शासन में ब्राह्मणों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed