फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bjp leaders in the list of perpetrators of meerut violence

मेरठ बवाल: 7 गिरफ्तार, लोगों का हंगामा

Wed, 14 May 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 14 May 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders in the list of perpetrators of meerut violence

सांप्रदायिक बवाल के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर लोगों ने पुलिस की घेराबंदी कर हंगामा भी किया। पुलिस को कई जगह से लौटना भी पड़ा।

विज्ञापन


नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने में क्राइम ब्रांच के अलावा पुलिस की चार टीम लगी हैं। पुलिस शहजाद उर्फ बौधा, अमीरूद्दीन और आलम को पहले ही जेल भेज चुकी है। मंगलवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर नामजद आरोपी समसुद्दीन, बिलाल, कल्लू और नदीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तारी के मामले में एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। इस पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। तीरगरान में देर रात दबिश देने पहुंची पुलिस को लोगों ने घेरकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांप्रदायिक बवाल की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

bjp leaders in the list of perpetrators of meerut violence

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. वेदपति मिश्र ने शनिवार को तीरगरान में हुए सांप्रदायिक बवाल की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। सीडीओ ने इस संबंध में 20 मई तक साक्ष्य व बयान देने के निर्देश दिए हैं। डॉ. वेदपति मिश्र ने बताया कि बयान उनके कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं।

पुलिस अफसरों ने शहर में 73 प्वाइंट को चिह्नित कर पीएसी और आरएएफ तैनात कर दी। इसमें 48 प्वाइंट संवेदनशील और 25 प्वाइंट अतिसंवेदनशील बताए गए हैं। तनाव को देखते हुए अफसरों ने बाहर से बुलाई गई फोर्स का समय बढ़वा लिया है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शिफ्टों में लगा गई है। शहर में तनाव को देखते 11 प्वाइंटों पर ट्रैफिक व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है। शहर में बाहरी इलाके की व्यवस्था देखने के लिए पुलिस की एक टीम अलग से गठित की है। शहर की पूरी व्यवस्था देखने की लिए दो पुलिस कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

एसएसपी ओंकार सिंह ने वायरलेस सेट से ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि सभी की ड्यूटी शिफ्टों में लगी है। जब तक दूसरा साथी ड्यूटी पर न पहुंचे, तब तक वहां से न हटें। वहीं, दूसरी ओर प्रशासनिक अफसरों ने भी अपनी अपनी अलग टीम बनाकर शहर में लगा दी, जो पल-पल की खबर दे रहे हैं।

शुभम की मौत पर गम और गुस्सा

bjp leaders in the list of perpetrators of meerut violence

शुभम की मौत पर व्यापारियों में गम और गुस्सा बरकरार है। इसके चलते व्यापारियों ने तीसरे दिन मंगलवार को भी सर्राफा, बजाजा और कागजी बाजार बंद रखे। व्यापारियों ने मीटिंग भी की, इसमें डीएम और एसएसपी शामिल हुए। उपद्रवियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर व्यापारी बुधवार से बाजार खोलने पर सहमत हुए हैं।

वहीं एसपी सिटी ने आरएएफ लेकर छत्ता अनंतराम में नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी और आसपास के इलाके में सर्च अभियान भी चलाया। शहर के बाकी हिस्सों की स्थिति सामान्य रही। गली मोहल्ले में दिनभर पुलिस, पीएसी और आरएएफ का पहरा रहा। इस बीच बवाल पीड़ितों को आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक शुभम के परिजनों को क्या सहायता दी जाए, इस पर भी रिपोर्ट देने को कहा गया है।

वहीं मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे सीडीओ डॉ. वीपी मिश्र ने 20 मई तक आम लोगों से साक्ष्य और बयान प्रस्तुत करने कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed