फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youths call for self-defense

युवतियों से आत्मरक्षा को तैयार रहने का आह्वान

Thu, 22 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youths call for self-defense
युवतियों से आत्मरक्षा को तैयार रहने का आह्वान
विज्ञापन

स्योहारा। मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी की वीरांगनाओं ने दुर्गावाहिनी स्थापना दिवस पर महिलाओं एवं युवतियों को आत्मरक्षा और शस्त्र विद्या के विषय में समझाया।
मोहल्ला हिंदू चौधरियान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी प्रदेश प्रमुख सरोज शर्मा ने महिलाएं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए भी तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में बदलते माहौल में महिलाओं को शस्त्र विद्या में भी निपुण होना चाहिये। उन्होंने हिंदू युवतियों से सोशल मीडिया पर अपनी फोटो ना डालने पर भी जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपरिचित लोगों से दोस्ती न करने पर भी बल दिया।
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ किया गया। संचालन जाह्नवी शर्मा ने किया। इस अवसर पर उषा महेश्वरी, सुषमा शर्मा, शोभा तोमर, मुन्नी देवी, कौशल कुमारी आदि रही। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत श्रीसाईं हायर सेकेंडरी स्कूल रूपपुर तथा पार्कर पब्लिक स्कूल में महिलाओं व छात्राओं को सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया और शिक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed