{"_id":"62e6c4c7be1abc2eb72a768d","slug":"youth-swing-in-celebration-of-amrit-mahotsav-nazibabad-news-mrt5992735195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सखी वेलफेयर सोसायटी ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सखी वेलफेयर सोसायटी ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव जश्न
विज्ञापन
नजीबाबाद में आजादी का अमृत महोत्सव में प्रतियोगिता के विजेता।
- फोटो : NAZIBABAD
अमृत महोत्सव के जश्न में झूमे युवा
नजीबाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन में युवाओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सखी वेलफेयर सोसायटी के आयोजन में युवाओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प दिलाया गया।
सखी वेलफेयर सोसायटी और जनसेवा समिति ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक समारोह और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सोसायटी की संस्थापिका डॉ.राखी आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में रमा जैन कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और युवा ऊर्जा से भरपूर मनोहारी कार्यक्रमों से सभी का मनमोह लिया। रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ.केसी मठपाल, डॉ.भावना अरोड़ा की उपस्थिति में डॉ.राखी आनंद अग्रवाल ने गौरवशाली आजादी के अमृत महोत्सव पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सहभागिता का संकल्प दिलाते हुए उन्हें ऊर्जा दी।
जनसेवा समिति के राकेश और वैभव त्यागी के सहयोग से नृत्य, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खुशबू के संचालन में रश्मि अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मीनाक्षी जैन, अदिती अग्रवाल, हिना अग्रवाल, निमिश जैन ने प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में शामिल रहे। सावन के गीत के साथ समारोह में तीज उत्सव की भी धूम रही। महिलाओं ने मल्हार व झूला गीतों से समां बांधा और झूले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
इन्होंने जीती प्रतियोगिता
नृत्य प्रतियोगिता में हर्ष प्रथम, स्नेहा व निकिता द्वितीय, मीनू तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में कशिश, पायल और जैनब ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में सादिया प्रथम, शाजिया शेेख ने द्वितीय और आलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ.राखी आनंद अग्रवाल और डॉ.केसी मठपाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाना उद्देश्य
सखी वेलफेयर सोसायटी का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता के अवसर दिलाना, उन्हें स्वावलंबी बनाना और राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना है। सोसायटी की संस्थापिका डॉ.राखी आनंद अग्रवाल ने सखी वेलफेयर सोसायटी के रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए यह बात कही।

नजीबाबाद में पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में आजादी के महोत्सव में झूला झूलतीं महिलाएं।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में मेहंदी प्रतियोगिता के विजेता।- फोटो : NAZIBABAD