{"_id":"5835e5464f1c1b242413c270","slug":"youth-summit-to-convey-country-somendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पहुंचाएंगे देश को शिखर पर : सोमेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पहुंचाएंगे देश को शिखर पर : सोमेंद्र
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं युवा सम्मेलन के पश्चिम प्रभारी डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बताया कि प्रदेश के युवा सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रचार करेंगे। देश में युवाओं की 65 प्रतिशत भागीदारी है।
जिला सहकारी बैंक में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि युवा सम्मेलन का उद्देश्य भाजपा की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना है। देश के युवा भाजपा के कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। युवाओं के सहयोग से भाजपा आगे बढ़ रहीं है। युवाओं की भागीदारी से ही देश एक बार फिर विश्व में शिखर पर पहुंचेगा। नोट बंदी का युवाओं ने समर्थन किया है। युवाओं ने प्रधानमंत्री के नोट बंदी के फैसले को सहीं बताया है। जब मेजर आपरेशन होता है, तो कुछ तो दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। केंद्र सरकार के फैसलों से युवा संतुष्ट हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने बताया कि 27 नवंबर को इंद्राबाल भवन में युवा सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। सम्मलेन में प्रत्येक बूथ से दस यूथ का लक्ष्य है।